Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टॉप 10 गेंदबाज जिन्होंने वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 7, 2023 at 11:47 PM
Modified at :November 7, 2023 at 11:47 PM
टॉप 10 गेंदबाज जिन्होंने वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

इन गेंदबाजों का प्रदर्शन भारत के खिलाफ काफी शानदार रहा है।

वनडे विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग के नाम दर्ज है। वह इकलौते ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाफ 10 से अधिक विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उनके अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज 8 से अधिक विकेट नहीं चटका सका है।

यदि विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची देखें तो उसमें से कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं है जो विश्व कप 2023 में खेलता हुआ नजर आ रहा है। सभी गेंदबाज अब गेंदबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। यहां हम आपको उन टॉप 10 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

इन गेंदबाजों ने वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट:

10. Wahab Riaz (PAK) - 7 विकेट:

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नहीं नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने 2011 से लेकर 2019 तक भारत के खिलाफ 3 विश्व कप मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23.71 की औसत से कुल 7 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 5/46 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

नोट: वहाब रियाज के अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व स्पिनर जैकब ट्राइकोस भी भारत के खिलाफ विश्व कप में 7 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने 1983 से लेकर 1992 तक भारत के खिलाफ 5 विश्व कप मुकाबले खेले थे।

9. Andy Roberts (WI) - 7 विकेट:

वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने 1979 से लेकर 1983 तक भारत के खिलाफ 4 विश्व कप मुकाबलों में 20.57 की औसत से कुल 7 विकेट चटकाए थे, जिसमें 3/32 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था।

8. Peter Rawson (ZIM) - 7 विकेट:

ज़िम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर रॉसन ने 1983 से लेकर 1987 तक भारत के खिलाफ कुल 3 विश्व कप मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 14.85 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 3/47 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

7. Muttiah Muralitharan (SL) - 7 विकेट:

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 1996 से लेकर 2011 तक भारत के खिलाफ कुल 6 विश्व कप मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 36.71 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने एक मुकाबले में 3/41 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

6. Ken McLeay (AUS) - 7 विकेट:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज केन मैक्ले ने 1983 के विश्व कप में भारत के खिलाफ 2 मुकाबलों में 12.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे, जिसमें 6/39 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था। यह भी बता दें कि उस संस्करण ने भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था।

5. Glenn McGrath (AUS) - 7 विकेट:

ऑस्ट्रेलिया पूर्व बेहतरीन तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। हालांकि, वह विश्व कप इतिहास में 73 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी हैं। मैक्ग्रा ने 1996 से लेकर 2003 तक भारत के खिलाफ 4 मुकाबलों में 22.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे, जिसमें 3/34 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था।

4. Damien Fleming (NZ) - 7 विकेट:

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने वनडे विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ 1996 और 1999 में कुल 2 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 9.85 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे, जिसमें 5/36 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था।

3. Steve Waugh (AUS) - 8 विकेट:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज एवं विश्व विजेता कप्तान स्टीव वॉ भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1987 से 1997 तक के विश्व कप में भारत के खिलाफ 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 23.87 की औसत से 8 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/8 का था।

2. Craig McDermott (AUS) - 8 विकेट:

भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैक्डरमोट दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1987 से लेकर 1992 तक भारत के खिलाफ 3 विश्व कप मुकाबलों में 1990 की औसत से 8 विकेट चटकाए थे, जिसमें 4/56 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था।

1. Michael Holding (WI) - 11 विकेट:

वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग के नाम भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1979 से लेकर 19983 तक भारत के खिलाफ कुल 4 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 11.90 की शानदार औसत से 11 विकेट चटकाए थे, जिसमें 4/33 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल था। इस दौरान उनकी इकोनॉमी मात्र 3.22 की रही थी।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement