Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

कोडी रोड्स ने Randy Orton की वापसी पर फैंस को दिया बड़ा अपडेट, Survivor Series में मचेगा धमाल?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 14, 2023 at 5:12 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:06 AM
कोडी रोड्स ने Randy Orton की वापसी पर फैंस को दिया बड़ा अपडेट, Survivor Series में मचेगा धमाल?

Randy Orton चोट के चलते लंबे समय से इन रिंग एक्शन से दूर हैं।

WWE Raw में इस हफ्ते मेन इवेंट में द जजमेंट डे मेंबर्स फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को कोडी रोड्स और जे उसो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। मैच में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और रेसलर्स की लड़ाई रिंग के बाहर भी चली।

मैच के अंतिम क्षणों में ड्रू मैकइंटायर रिंग में खड़े नजर आए, जिन्होंने जे उसो पर क्लेमोर किक लगाने के बाद हील टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं शो का अंत तब हुआ जब मैकइंटायर एंट्रेंस रैम्प पर खड़े हुए थे, तभी रिया रिप्ली बाहर आईं। उसी समय द स्कॉटिश वॉरियर ने रिप्ली के साथ हाथ मिलाकर द जजमेंट डे में आने की पुष्टि की थी।

ऐसी स्थिति में एक सवाल उठने लगा था कि अगर मैकइंटायर वॉर गेम्स मैच में द जजमेंट डे का साथ देंगे तो आखिर बेबीफेस टीम को किस रेसलर का साथ मिलेगा।

कोडी रोड्स ने WWE Raw में रैंडी ऑर्टन की वापसी के संकेत दिए

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें Raw के ऑफ-एयर होने के बाद की एक घटना सामने आई है। लाइव शो के समाप्त होने के बाद द अमेरिकन नाइटमेयर ने ड्रू मैकइंटायर के द जजमेंट डे में आने पर तंज कसा था।

रोड्स ने प्रोमो कट करते हुए कहा कि कई सुपरस्टार्स मेरे और जे उसो के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। रोड्स द्वारा कही गई इसी बात को लेकर फैंस ने रैंडी ऑर्टन! रैंडी ऑर्टन! के चैंट्स करने शुरू कर दिए थे। इससे स्पष्ट संकेत मिले हैं कि Survivor Series 2023 में होने वाले मेंस वॉर गेम्स मैच में 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑर्टन बेबीफेस टीम का साथ दे सकते हैं, जिसमें कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन और जे उसो शामिल हैं।

रैंडी ऑर्टन को आखिरी बार मई 2022 में मैच लड़ते हुए देखा गया था। द वाइपर अगर Survivor Series 2023 में वापस आए तो वो करीब डेढ़ साल बाद WWE रिंग में दोबारा कदम रख रहे होंगे। वहीं ये फैंस ये भी जानने के इच्छुक होंगे कि वापसी के बाद उन्हें किस टॉप सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन दी जाती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.