Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: नवीन कुमार एक बार फिर संभालेंगे दबंग दिल्ली की कमान, विशाल भारद्वाज बने उपकप्तान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 22, 2023 at 10:28 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:14 AM
PKL 10: नवीन कुमार एक बार फिर संभालेंगे दबंग दिल्ली की कमान, विशाल भारद्वाज बने उपकप्तान

इस बार टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं।

दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन (PKL 10) के लिए अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान कर दिया है। बता दें PKL 10 में एक बार फिर नवीन कुमार (Naveen Kumar) टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हाल ही में दबंग दिल्ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने कप्तान और उपकप्तान के नाम का ऐलान किया है।

बता दें कि नवीन कुमार दूसरी बार दबंग दिल्ली टीम की कप्तानी करने वाले हैं। जैसा की आप जानते होंगे PKL के पिछले सीजन यानी 9वें सीजन के दौरान भी दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ही थे और टीम ने उनकी कप्तानी में ही प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। हालांकि वो चैंपियन बनने में नाकामयाब रहे थे, लेकिन इस बार वह जरुर टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे।

दबंग दिल्ली के पास बेहतरीन विकल्प मौजूद

दबंग दिल्ली के पास इस बार कुल 20 खिलाड़ी मौजूद हैं। डिफेंस में टीम के पास ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। ऑक्शन के दौरान टीम ने कुल 11 खिलाड़ियों को खरीदा था और कई खिलाड़ियों को वो ऑक्शन से पहले रिटेन कर चुके थे। वहीं पिछले सीजन तेलुगु टाइटंस का हिस्सा रहे विशाल भारद्वाज को भी टीम ने खरीदा है और ऐसे में टीम के पास रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। जो नवीन का साथ बखूबी निभा सकते हैं।

3 दिसंबर से दिल्ली करेगी अपने अभियान की शुरुआत 

बता दें 8वें सीजन की चैंपियन रही दबंग दिल्ली पीकेएल के आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 3 दिसंबर को करने वाली है। उनका पहला मुकाबला अहमदाबाद में तमिल थलाइवाज के खिलाफ होने वाला है। दिल्ली की टीम की बात करें तो रेडिंग में उनके पास नवीन कुमार, मीतू शर्मा और आशु मलिक से बढ़िया खिलाड़ी मौजूद है, वहीं डिफेंस में विशाल भारद्वाज और सुनील जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

PKL 10 के लिए दबंग दिल्ली की पूरी टीम

रेडर्स – नवीन कुमार (राइट रेडर), आशु मलिक (राइट रेडर), मीतू शर्मा (राइट रेडर), मंजीत शर्मा (राइट रेडर), सूरज पंवार (राइट रेडर), आशीष नरवाल (राइट रेडर) और मनु देशवाल (लेफ्ट रेडर)।

डिफेंडर्स – विशाल भारद्वाज (लेफ्ट कॉर्नर), विजय कुमार (लेफ्ट कॉर्नर), सुनील नरवाल (राइट कॉर्नर), नितिन चंदेल (राइट कॉर्नर), बालासाहेब जाधव (राइट कवर), युवराज पांडेया (राइट कवर), हिम्मत अंतिल (लेफ्ट कवर), फेलिक्स ली (लेफ्ट कवर), योगेश दहिया (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर), मोहित (राइट कवर) और विक्रांत खोखर (लेफ्ट कवर)।

ऑलराउंडर – आकाश पराशर।

PKL 10 के लिए दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन

रेडर्स – नवीन कुमार, आशु मलिक और मीतू शर्मा.

डिफेंडर्स – विशाल भारद्वाज, बालासाहेब जाधव, नितिन चंदेल और हिम्मत अंतिल.

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.