IPL 2024: Gautam Gambhir ने थामा कोलकाता नाईट राइडर्स का हाथ, आगामी सीजन में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

गौतम गंभीर आईपीएल 2024 से पहले मेंटर के रूप में KKR में लौट आए हैं।
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बार फिर आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़ गए हैं। बता दें केकेआर ने गंभीर को आगामी आईपीएल सीजन के लिए मेंटर के रूप में अपने साथ जोड़ा है। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बुधवार को गंभीर के जुड़ने की पुष्टि की। गंभीर जो पहले बतौर कप्तान टीम को दो बार चैंपियन बना चुके हैं, अब उनका ध्यान कोच चंद्रकांत पंडित के साथ टीम को चैंपियन तीसरी बार चैंपियन बनाने के तरफ रहेगी।
गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को 2012 और 2014 में आईपीएल (IPL) चैंपियन बनाया था। इसके अलावा गंभीर के कप्तान रहते हुए ही KKR ने पांच बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी और 2014 की चैंपियंस लीग के फाइनल में भी पहुंची थी।
Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ जुड़ने के बाद गौतम गंभीर ने कहा, “वैसे तो मैं भावुक इंसान नहीं हूं और कई चीजें मुझे हिला नहीं पाती। लेकिन यह चीज काफी अलग है। जहां से सब शुरू हुआ, मैं अब वहां लौट रहा हूं। आज मेरा गला रुंधा हुआ है और मेरे दिल में आग है क्योंकि मैं एक बार फिर पर्पल और गोल्ड जर्सी पहनने वाला हूं। मैं केकेआर ही नहीं बल्कि सिटी ऑफ जॉय में वापसी कर रहा हूं। मैं वापस आकर काफी भूखा महसूस कर रहा हूं। मैं नंबर-23 हूं, आमी केकेआर।”
गौतम गंभीर को लेकर शाहरुख खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
गौतम गंभीर की वापसी पर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने खुशी व्यक्त करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी। गंभीर का एक बार फिर फ्रेंचाइजी में स्वागत करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि वो हमेशा से परिवार का हिस्सा रहे हैं और हमारा पूर्व कप्तान अब मेंटर के रूप में वापस हमारे साथ जुड़ रहा है। उनकी कमी हम सभी को बहुत खली और अब हम सभी का ध्यान चंदू सर और गंभीर के कभी हार नहीं मानने वाले बर्ताव व खेल भावना पर है। ये दोनों मिलकर केकेआर को एक बार फिर सफल बनाएंगे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.