Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली संभालेंगे गुजरात जायंट्स की कमान, रोहित गुलिया बने उपकप्तान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 23, 2023 at 6:55 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:14 AM
PKL 10: स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली संभालेंगे गुजरात जायंट्स की कमान, रोहित गुलिया बने उपकप्तान

2017 सीजन में फजल फाइनल तक पहुंचने वाली जायंट्स टीम का हिस्सा थे।

भारत के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक, कबड्डी, एक बार फिर अपना जादू बिखरने के लिए तैयार है। प्रो कबड्डी लीग का दसवां सीजन (PKL 10) अब से महज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, इस लीग की शुरुआत 2 दिसंबर को अहमदाबाद शहर से होगी। बता दें इस बड़े और लोकप्रिय लीग की शुरुआत से ठीक पहले अदानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स की टीम ने फजल अत्राचली को टीम का कप्तान घोषित किया है, जबकि रोहित गुलिया टीम के उप-कप्तान हैं। वहीं टीम का प्रशिक्षण अनुभवी और पीकेएल के सफल कोच राम मेहर सिंह करेंगे।

गुजरात जायंट्स 2017 और 2018 में दो बार फाइनलिस्ट रहे हैं। हालांकि, इस दौरान वह पीकेएल का खिताब जीतने से चूक गए, लेकिन वह इस बार खिताब जीतने की हर संभव कोशिश करेंगे। बता दें 2017 में, फजल फाइनल तक पहुंचने वाली जायंट्स टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा 31 वर्षीय यह डिफेंडर पीकेएल में दो बार विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और तीन बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुके हैं। इस बार वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करके गुजरात को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे।

राम मेहर सिंह, गुजरात जायंट्स के कोच ने कहा, “पीकेएल सीजन 10 में, हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों में से, फजल सबसे सम्मानित और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है और उसने अपने करियर में बहुत सारे पदक जीते हैं। मैंने फजल के साथ पहले भी काम किया है, और वह महान खिलाड़ी हैं, और इस वजह से वह इस टीम की कप्तानी करने के लिए हमारी पहली पसंद थे।” 

राकेश और प्रतीक दहिया जैसे बढ़िया खिलाड़ियों और फजल की वापसी के बाद, गुजरात की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। उनके साथ, रोहित और सौरव गुलिया, विकास जगलान, अरकम शेख, जीबी मोरे और ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श भी हैं। ऐसी महान प्रतिभा और अनुभव के साथ, गुजरात जायंट्स का लक्ष्य सीजन की ठोस शुरुआत करना होगा।

गुजरात में दोबारा शामिल होने के बाद फजल अत्राचली ने दिया खास बयान

फजल अत्राचली ने कहा, “गुजरात जायंट्स एक बहुत बड़ी टीम है और इस टीम में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है। मुझे टीम का नेतृत्व करते हुए खुशी हो रही है और टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। मैं जानता हूं कि हम सभी एक साथ मिलकर अच्छा काम करेंगे और एक कप्तान के रूप में इससे मेरा काम आसान हो जाता है। और जिस तरह से हमारी तैयारियां चल रही है उससे मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।”

PKL 10: 2 दिसंबर से गुजरात जायंट्स करेगी अपने अभियान की शुरुआत

गुजरात जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच के साथ करेंगे, ये मैच टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच है। अहमदाबाद में होने वाले सभी मैच द ट्रांसस्टेडिया में खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग का 10वां सीजन तीन साल बाद कारवां प्रारूप में वापस लौट रहा है, जिस वजह से ये सीजन हर एक कबड्डी प्रशंसक के लिए और भी ज्यादा खास है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.