Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Hardik Pandya की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट से पहले मैदान पर लौटना लगभग मुश्किल

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 22, 2023 at 3:07 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:13 AM
Hardik Pandya की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट से पहले मैदान पर लौटना लगभग मुश्किल

हार्दिक भारत के अगले 6 बड़े सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मैदान पर चोटिल होने के बाद से  हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अभी तक टीम में वापसी नहीं हो पाई है। विश्व कप में उन्होंने केवल शुरुआती कुछ मुकाबले खेले और उसके बाद बाहर हो गए। हालांकि, पहले संभावना जताई जा रही थी कि सेमीफाइनल तक टीम में उनकी वापसी हो जाएगी, लेकिन चूंकि चोट गंभीर थी, इसलिए ऐसा नहीं हो सका। हार्दिक के बिना भी टीम ने टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में टीम को उनकी काफी कमी खली और यही वजह है की फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

बता दें विश्व कप 2023 की समाप्ति के बाद अब गुरुवार, 22 नवंबर से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, और अब हार्दिक इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं है। जिस वजह से इस समय हर एक क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल उमड़ रहा है कि हार्दिक की वापसी कब तक भारतीय टीम में हो सकती है।

सूर्यकुमार यादव करेंगे भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व:

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। हार्दिक के कप्तान रहते हुए सूर्यकुमार उपकप्तानी की भूमिका निभा रहे थे। इसलिए हार्दिक के बाहर होने के बाद सूर्य को टी20 की कप्तानी सौंपी गई।

बता दें इन पांच मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट से तो हार्दिक पांड्या पहले ही दूर हैं, लेकिन इस समय कयास ये लगाए जा रहे हैं की हार्दिक वनडे और टी20 खेलने से भी चूक जाएंगे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन वनडे मुकाबले घर पर खेले जाएंगे, हालांकि वहां भी हार्दिक के खेलने की संभावना बहुत कम है। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर की मानें तो हार्दिक पांड्या की वापसी अब सीधे IPL 2024 में होगी। अगर ऐसा हुआ तो फिलहाल उन्हें भारतीय टीम की जर्सी में देख पाना फैंस के लिए मुश्किल है।

IPL 2024 में मैदान पर वापसी कर सकते हैं Hardik Pandya:

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2024 का सीजन मार्च महीने के आखिर में शुरू हो सकता है। वहीं संभावना ये जताई जा रही है की तब तक हार्दिक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में पिछले दो सीजन गुजरात जायंट्स को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया, वहीं एक बार चैंपियन भी बनाने में सफल रहे। हालांकि, पिछले सीजन के फाइनल में उन्हें सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जैसा की आप जानते होंगे आईपीएल के ठीक बाद आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। अगर हार्दिक पूरी तरह से फिट रहे तो वह अवश्य ही टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.