IND vs AUS Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, 1st T20, कप्तान किसे चुनें, प्लेइंग 11

IND vs AUS के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 खत्म हो गया है और अब ध्यान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर केंद्रित हो जाएगा, क्योंकि अगले साल टी20 विश्व कप 2024 खेला जाएगा। बता दें विश्व कप 2023 की समाप्ति के बाद अब टीम इंडिया गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। टी20 विश्व कप 2024 के शुरू होने में अब कुछ महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में यहां से हर टी20 मैच बहुत महत्वपूर्ण है।
पहला टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक के अनुपस्थित होने के चलते टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे। दोनों टीमों में कई नए चेहरे हैं, जो इस सीरीज को और रोमांचक बना देंगे।
IND vs AUS: मैच डिटेल्स
मैच: भारत (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS), पहला टी20, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
मैच की तारीख: 23 नवंबर, 2023 (गुरुवार)
समय: भारतीय समयानुसार, शाम 07:00 बजे
स्थान: डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
IND vs AUS: हेड-टू-हेड
दोनों टीमों ने अब तक कुल 26 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें भारत 15 जीत के साथ आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं। वहीं एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। बता दें भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले पांच टी20 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।
IND vs AUS: मौसम रिपोर्ट
विशाखापत्तनम में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की 20 प्रतिशत संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 29°C और नमी का स्तर 74 प्रतिशत के आसपास रहेगा। जबकि हवा की गति 14 किमी/घंटा होगी।
IND vs AUS: पिच रिपोर्ट
वीडीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी करने के लिए काफी अनुकूल है, इस पिच पर शॉट खेलना काफी आसान है। यहां स्पिनर्स को थोड़ी बहुत मदद मिलेगी और यह हाई स्कोरिंग मैदान है। यहां टी20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत का अनुपात 66 प्रतिशत है।
IND vs AUS: संभावित प्लेइंग 11:
भारत: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम जम्पा
IND vs AUS मैच की Dream11

विकेटकीपर: ईशान किशन
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, अक्षर पटेल
गेंदबाज: नाथन एलिस, प्रसिद्ध कृष्णा और, एडम जम्पा
कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जयसवाल || कप्तान की दूसरी पसंद: सूर्यकुमार यादव
उप-कप्तान पहली पसंद: ग्लेन मैक्सवेल || उप-कप्तान दूसरी पसंद: मैथ्यू शॉर्ट
IND vs AUS: ड्रीम11 प्रिडिक्शन- कौन जीतेगा?
टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए कुछ नए चेहरों को चुना है और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप जीतने के बाद काफी आत्मविश्वास से भरी है और टीम में कई इन फॉर्म खिलाड़ी मौजूद है। इसलिए हमारी प्रिडिक्शन है की इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करेगी।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.