IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रौंद कर छठी बार जीता विश्व कप का खिताब, 20 साल बाद भी कंगारुओं का दबदबा बरकरार

कंगारुओं ने 1 साल के अंदर दूसरी बार भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में दी मात।
विश्व कप (World Cup 2023) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच (IND vs AUS) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से जीत हासिल हुई। इसी के साथ उन्होंने छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। यह भी बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में भारत को हराया। इस मुकाबले में भारत के ट्रैविस हेड (120 गेंदों पर 137 रन) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50.0 ओवरों में 240 रन बनाकर आलआउट हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक 107 गेंदों पर 66 रन, विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 55 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा, तेज गेंदबाज एवं कप्तान पैट कमिंस, जोश हैजलवुड को 2-2 सफलता मिली, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा को 1-1 विकेट हासिल हुए।
IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बनाया चैंपियन
भारतीय टीम द्वारा दिए गए 241 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से जीत हासिल हुई। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 120 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा ने भी 110 गेंदों पर 58* रनों का बेहतरीन योगदान दिया, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने एक आसान जीत दर्ज की।
छठी बार विश्व विजेता बनी ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब हो कि, विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। यह भी बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत को पटखनी दी है। इससे पहले उन्होंने 2003 में जोहांसबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को हराया था।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.