Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप चार भारतीय सुपरस्टार्स जो इस समय WWE का हिस्सा हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 20, 2023 at 12:37 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:11 AM
टॉप चार भारतीय सुपरस्टार्स जो इस समय WWE का हिस्सा हैं

भारतीय रेसलर्स धीरे-धीरे WWE में भी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं।

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी है और इसकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती रही है। यही कारण है कि अब दुनिया के कई देशों के युवा प्रो रेसलिंग में आने के प्रति दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। उसी तरह WWE में काम करने वाले भारतीय रेसलर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस आर्टिकल में हम मौजूदा समय में WWE में काम कर रहे सभी भारतीय सुपरस्टार्स के नामों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

ये भारतीय सुपरस्टार इस समय WWE का हिस्सा हैं:

1. वीर महान

वीर महान ने साल 2018 में WWE के साथ डील साइन कर अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू किया था। उन्होंने करीब 3 साल NXT में काम करने के बाद 2021 में मेन रोस्टर पर कदम रखा। इस दौरान उन्हें एक टैग टीम और सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में भी पेश किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वो अभी तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। मौजूदा समय की बात करें तो वीर महान Raw रोस्टर में काम कर रहे हैं, जहां उन्होंने जिंदर महल और सांगा के साथ टीम बनाई हुई है, जिसे द इंडस शेर के नाम से जाना जाता है।

2. सांगा

सांगा ने भी साल 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उन्होंने प्रो रेसलिंग रिंग में पहली बार कदम 2011 में Impact Wrestling द्वारा भारत में करवाए गए Ring ka King में रखा था। उस समय उन्हें डेड्ली डंडा के नाम से जाना जाता था। उन्होंने हालांकि अभी तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है, लेकिन वीर महान के साथ उनकी टीम ने NXT में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं इन दिनों उन्हें Raw में वीर महान और जिंदर महल के साथ द इंडस शेर के रूप में काम करते हुए देखा जा सकता है।

3. जिंदर महल

जिंदर महल इस समय WWE में काम कर रहे सबसे अनुभवी भारतीय रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 2010 में WWE को जॉइन किया था, लेकिन 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। उसके 2 साल बाद उन्होंने 2016 में वापसी की और इस बार Backlash 2017 में रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो इसके अलावा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बन चुके हैं। महल ने कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर की है और उन्होंने अभी तक Raw में वीर महान और सांगा के मैनेजर होने की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है।

4. गुरु राज

गुरु राज ने 2019 में WWE में कदम रखा था और वो उन रेसलर्स में से एक रहे जिन्हें भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने ट्रेनिंग दी थी। उन्हें फेम मिलना तब शुरू हुआ जब Superstar Spectacle 2021 में उन्होंने फिन बैलर के खिलाफ मैच में अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सबका दिल जीता था। वो खुद को भारत का पहला हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार कहते आए हैं और इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा हैं। वो युवा हैं, प्रतिभाशाली हैं लेकिन ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उन्होंने नवंबर 2022 के बाद कोई मैच नहीं लड़ा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement