Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs NZ: वानखेड़े में Shreyas Iyer ने शतक ठोक बना डाले ढेरों रिकॉर्ड, रोहित-द्रविड के खास क्लब में मारी एंट्री

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 16, 2023 at 1:13 AM
Modified at :November 16, 2023 at 1:13 AM
IND vs NZ: वानखेड़े में Shreyas Iyer ने शतक ठोक बना डाले ढेरों रिकॉर्ड, रोहित-द्रविड के खास क्लब में मारी एंट्री

अय्यर ने 70 गेंदों पर 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

विश्व कप (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और विराट कोहली दोनों ने शतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। अय्यर ने इस मैच में 70 गेंदों पर 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर 6 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

सबसे पहले मैच के बारे में अधिक बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50.0 ओवरों में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड के सामने 398 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन, शुभमन गिल ने 80* रन, विराट कोहली ने 117 रन, श्रेयस अय्यर ने 105 रन, केएल राहुल ने 39* रन और सूर्यकुमार यादव ने 1 रन बनाए।

IND vs NZ: Shreyas Iyer ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर बनाए ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स:

श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में 70 गेंदों पर 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान 8 छक्के जड़े। इसी के साथ वह किसी एक विश्व कप पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सौरव गांगुली और युवराज सिंह के 7-7 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अय्यर ने इस मुकाबले में मात्र 67 गेंदों पर शतक जड़ा। इसी के साथ वह भारत की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में केएल राहुल (62 गेंदों पर) और रोहित शर्मा (63 गेंदों पर) के बाद तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में चौथे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग (81 गेंदों पर) और 5वें स्थान पर विराट कोहली (83 गेंदों पर) का नाम आता है।

श्रेयस अय्यर ने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शतक से पहले उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। इसी के साथ वह विश्व कप के लगातार दो या उससे अधिक मैचों में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। अय्यर से पहले रोहित शर्मा ने विश्व 2019 में 3 लगातार मैचों में और राहुल द्रविड़ ने विश्व कप 1999 में लगातार दो मैचों में शतक जड़ चुके हैं।

श्रेयस अय्यर ने विश्व कप 2023 में अब तक 10 मैचों में 526 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह किसी एक विश्व कप संस्करण में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस (विश्व कप 2007 में 499 रन) को पछाड़कर पहले स्थान पर आ चुके हैं।

श्रेयस ने इस मुकाबले में विराट कोहली के साथ मिलकर 163 रनों की शानदार साझेदारी की, जो विश्व कप नॉकआउट मैचों में भारत की ओर से अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी रही। दोनों बल्लेबाजों ने यह साझेदारी करके रोहित शर्मा और सुरेश रैना द्वारा विश्व कप 2015 के क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मेलबर्न में किए गए 122 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

श्रेयस अय्यर ने विश्व कप 2023 में लगातार चौथे मुकाबले में 50+ रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने किसी एक विश्व कप संस्करण में लगातार सबसे अधिक मैचों में 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003 में लगातार 4 मैचों में) और नवजोत सिंह सिद्धू (1987 में लगातार 4 मैचों में) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस मामले में पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने विश्व कप 2023 में लगातार 5 मैचों में 50+ रनों की पारी खेली है। बता दें कि, कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मुकाबले में 50+ रनों की पारी खेलकर इस सूची में पहले स्थान पर पहुंचे हैं।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.