Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

NZ vs SL: सेमीफाइनल के करीब पहुंचा न्यूजीलैंड, पांच विकेट से श्रीलंकाई टीम को दी मात

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 10, 2023 at 1:46 AM
Modified at :November 10, 2023 at 1:46 AM
NZ vs SL: सेमीफाइनल के करीब पहुंचा न्यूजीलैंड, पांच विकेट से श्रीलंकाई टीम को दी मात

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।

विश्व कप (World Cup 2023) का 41वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच (NZ vs SL) बेंगलुरु में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड को 23.2 ओवरों में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (3/37) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 171/10 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड के सामने 172 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा ने 28 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 51 रन बनाए थे। उनके अलावा, महीश थीक्षणा (38) टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवरों में मात्र 37 रन खर्च करते हुए सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा, मिशेल सैंटनर, रचिन रविंद्र और लोकी फर्ग्युसन को 2-2 और तेज गेंदबाज टिम साउदी को 1 सफलता मिली।

NZ vs SL: लगातार 4 मैचों में हार के बाद न्यूजीलैंड को अब जाकर मिली विश्व कप 2023 की 5वीं जीत

श्रीलंका द्वारा दिए गए 172 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवरों में 5 विकेट से जीत हासिल की। उन्होंने विश्व कप 2023 में लगातार पिछले 4 मुकाबले हारने के बाद अपनी 5वीं जीत हासिल की। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे (45 रन) ने सबसे अधिक रन बनाए। उनके अलावा, डेरिल मिशेल (43 रन) टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 4 ओवरों में 29 रन खर्च करते हुए सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, स्पिनर महीश थीक्षणा और तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को 1-1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली इस हार के बाद श्रीलंका के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जगह बनाने के उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जगह लगभग हुई पक्की:

विश्व कप 2023 में 5वीं जीत हासिल करके न्यूजीलैंड अंक तालिका में 10 अंकों और +0.922 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज है और उन्होंने सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा, श्रीलंका ने इस हार के बाद 4 अंकों और -1.419 के नेट रन रेट के साथ 9वें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया है। बता दें कि, पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवम्बर को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद टीम (भारत) और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम (TBD) के बीच खेला जाना है।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.