Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में मौजूदा समय में काम कर रहे पांच सबसे उम्रदराज सुपरस्टार्स

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 27, 2023 at 6:41 PM
Modified at :November 29, 2023 at 10:18 AM
WWE में मौजूदा समय में काम कर रहे पांच सबसे उम्रदराज सुपरस्टार्स

उम्रदराज होने के बावजूद इन स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है।

ये जीवन का परम सत्य है कि जिस चीज की शुरुआत हुई है उसका अंत भी निश्चित है। WWE की बात करें तो यहां ऐसे कई सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं, जो युवा दिनों में एनर्जी से भरपूर मैच लड़ते हुए नजर आते थे लेकिन अब उनकी गिनती उम्रदराज रेसलर्स में की जाने लगी है और धीरे-धीरे रिटायरमेंट के करीब पहुंचते जा रहे हैं।।

ऐसे बहुत कम रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने 50 की उम्र पार करने के बाद भी अच्छे मैच लड़ने जारी रखे थे। मौजूदा रोस्टर के भी ऐसे कई रेसलर्स हैं जिनके प्रदर्शन पर बढ़ती उम्र का असर पड़ने लगा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको मौजूदा WWE रोस्टर के 5 सबसे बूढ़े रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं।

वर्तमान समय में इन WWE सुपरस्टार्स की उम्र सबसे ज्यादा है:

5. WWE सुपरस्टार शेमस - 45 साल

शेमस WWE में करीब डेढ़ दशक के समय से काम कर रहे हैं और इस लंबे सफर में उन्होंने कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा महान रेसलर्स के साथ रिंग शेयर करने का अनुभव भी हासिल किया है। वो ना केवल एक सिंगल्स बल्कि टैग टीम रेसलर के तौर पर भी काफी सफल रहे थे। द केल्टिक वॉरियर के नाम से मशहूर शेमस अभी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं। शेमस 45 साल की उम्र में भी टॉप लेवल के मैच लड़ने की काबिलियत रखते हैं, इसलिए संभव है कि वो अभी कई सालों तक फैंस का मनोरंजन करना जारी रख सकते हैं।

4. एजे स्टाइल्स - 46 साल

एजे स्टाइल्स ने साल 2016 में अपना WWE डेब्यू किया था, लेकिन वो उससे पहले ही प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ चुके थे। ये बात आपको चौंका सकती है कि स्टाइल्स ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 1998 में की थी। उन्होंने अपने करियर में ROH और NJPW में भी काम करते हुए खूब सफलता हासिल की थी। अब 46 साल के हो चुके एजे स्टाइल्स WWE में 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा कई अन्य चैंपियनशिप जीत चुके हैं। स्टाइल्स कई बार कह चुके हैं कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, इसलिए वो समय दूर नहीं जब स्टाइल्स अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कह देंगे।

3. ब्रॉक लैसनर - 46 साल

2002 में ब्रॉक लैसनर अपने WWE डेब्यू के समय बहुत एनर्जी से भरपूर नजर आते थे और आज 46 साल की उम्र में भी वो रिंग में बहुत तेजी से मूव कर पाते हैं। उनकी फिटनेस आज भी लाजवाब है और मौजूदा समय में उन्हें केवल WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक माना जाता है। लैसनर का WWE करियर भी अविश्वसनीय रहा है, जहां उन्होंने द अंडरटेकर की Wrestlemania स्ट्रीक को तोड़ने से लेकर 10 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की है।

2. बॉबी लैश्ले - 47 साल

बॉबी लैश्ले के WWE करियर की शुरुआत 2005 में हुई थी, लेकिन उस दौरान उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई और इसी कारण उन्होंने 2008 में कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया था। खैर 2018 में वापसी के बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़नी शुरू की और वो अब तक 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। लैश्ले की उम्र 47 साल को पार कर चुकी है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस में गिरावट नहीं आने दी है। हालांकि वो इन दिनों कम ही मौकों पर मैच लड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के मैनेजर की भूमिका को काफी अच्छे से निभा रहे हैं।

1. रे मिस्टीरियो - 48 साल

इस बूढ़े WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट में रे मिस्टीरियो का नाम सबसे ऊपर आता है। वो पिछले 3 दशकों से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और पिछले कुछ समय में कई बार जिक्र कर चुके हैं कि वो बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं। उनकी सफलता ने दिखाया है कि WWE में क्रूज़रवेट रेसलर्स भी अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। उनकी उम्र बहुत जल्द 49 को पार करने वाली है और हाल ही में उन्होंने अगले डेढ़ या 2 साल के अंदर रिटायर होने की बात कही थी। खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि वो रिटायरमेंट से पहले कितने यादगार मैचों का हिस्सा बन पाते हैं।

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement