Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: टॉप पांच खिलाड़ी जो ऑरैंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं

Published at :November 11, 2023 at 9:24 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:04 AM
Post Featured

Rahul Gupta


ये डिफेंडर्स हर एक सीजन काफी प्रभावित करते हैं।

कबड्डी में जितना अहम रोल रेडर्स का होता है, उतना ही अहम रोल डिफेंडर्स का भी होता है। कहा जाता है कि रेडर आपको सिर्फ एक या दो मैच ही जिता सकता है, जबकि डिफेंडर आपको पूरा टूर्नामेंट जिता सकता है। इसी वजह से डिफेंडर्स की भूमिका काफी अहम हो जाती है। अगर किसी टीम के पास अच्छे डिफेंडर हैं तो उस टीम के जीतने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

पीकेएल के हर एक सीजन में कई सारे बेहतरीन डिफेंडर निकलकर सामने आते हैं। ये डिफेंडर्स अपने शानदार खेल से टीम को आगे लेकर जाते हैं और टाइटल भी जिताते हैं। हर एक सीजन कई सारे युवा डिफेंडर भी निकलकर सामने आते हैं। पीकेएल का सीजन खत्म होने तक जिस भी डिफेंडर के सबसे ज्यादा प्वॉइंट होते हैं, उसे ऑरैंज बैंड दिया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि PKL 10 में कौन-कौन से ऐसे डिफेंडर हैं जो ऑरैंज बैंड जीत सकते हैं।

5. अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स)

युवा डिफेंडर अंकुश ने पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान काफी ज्यादा प्रभावित किया था। वो सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे थे और ऑरैंज बैंड उनको ही मिला था। पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान भी वो ऑरैंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार होंगे। इसकी वजह ये है कि उनके पास वो कॉन्फिडेंस होगा। जब आप अपने पहले ही सीजन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाते हैं तो फिर आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अंकुश इस बार भी ऑरैंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं। जयपुर की टीम ने उनको रिटेन किया है और वो एक बार फिर काफी बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

4. विशाल भारद्वाज (दबंग दिल्ली)

विशाल भारद्वाज एक युवा डिफेंडर हैं और हर एक सीजन उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा रहती हैं। वो एशियन कबड्डी चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछला सीजन हालांकि उनके लिए उतना अच्छा नहीं रहा था और वो 19 मैचों में 45 प्वॉइंट ही हासिल कर पाए थे। इस बार वो दबंग दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। दबंग दिल्ली ने पीकेएल ऑक्शन के दौरान विशाल भारद्वाज को खरीदा था और उनके आने से टीम के डिफेंस को धार मिली है। एक नई टीम में आने के बाद विशाल भारद्वाज के परफॉर्मेंस में भी निरंतरता देखने को मिल सकती है।

3. नितेश कुमार (यूपी योद्धाज)

नितेश कुमार पीकेएल इतिहास के सफल डिफेंडर्स में से एक हैं। सबसे ज्यादा प्वॉइंट हासिल करने के मामले में वो सातवें पायदान पर हैं। नितेश कुमार ने अभी तक 113 मैचों में 313 प्वॉइंट हासिल किए हैं। नितेश कुमार ऐसे प्लेयर हैं जो डिफेंस में अकेले दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। यही वजह है कि यूपी योद्धाज की टीम उन्हें लगातार अपनी टीम के साथ बनाए हुए है। नितेश कुमार के नाम एक पीकेएल सीजन में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड भी है। यूपी योद्धाज की सफलता में अभी तक उनका काफी ज्यादा योगदान रहा है।

2. मोहम्मदरेजा चियानेह (पुनेरी पलटन)

मोहम्मदरेजा चियानेह एक ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने मात्र दो ही सीजन में पीकेएल में तहलका मचा दिया है। उन्होंने अभी तक दो ही सीजन खेले हैं लेकिन इस दौरान अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मोहम्मदरेजा चियानेह ने अपने पीकेएल करियर का आगाज पटना पाइरेट्स के लिए किया था। उन्होंने पीकेएल के 8वें सीजन के दौरान 89 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे और बीते सीजन भी 84 प्वॉइंट हासिल किए थे और सीजन के दूसरे सबसे बेस्ट डिफेंडर साबित हुए थे। उनके इस परफॉर्मेंस को देखकर लगता है कि इस बार भी वो ऑरैंज बैंड जीतने के दावेदार हो सकते हैं।

1. फजल अत्राचली (गुजरात जायंट्स)

‘सुल्तान’ फजल अत्राचली पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर हैं। उनके नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस बार फजल अत्राचली गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और सबकी निगाहें उनके ऊपर होंगी। फजल अत्राचली ने जिस तरह से अपने आपको डिफेंस में स्थापित किया है, वर्तमान प्लेयर्स में कोई उनके आस-पास भी नहीं है। इसी वजह से हर एक सीजन वो ऑरैंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement