Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL: पीकेएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा सुपर-10 लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Published at :November 14, 2023 at 11:11 AM
Modified at :January 13, 2024 at 7:36 PM
Post Featured

इस लिस्ट में युवा रेडर के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में अभी तक कई सारे रेडर्स ने अपना दमखम दिखाया है। अगर हम बात करें तो पीकेएल में कई बड़े रेडर्स हुए हैं। परदीप नरवाल, राहुल चौधरी, अनूप कुमार, अजय ठाकुर, दीपक हूडा और पवन सेहरावत जैसे बड़े रेडर पीकेएल में हुए हैं। इन रेडर्स ने लगातार अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई सारे रेडर्स ने तो अपनी टीम को चैंपियन बनाने में भी सफलता हासिल की। जब कोई रेडर एक मैच में 10 प्वॉइंट हासिल कर लेता है तो फिर उसे सुपर-10 कहा जाता है।

अभी तक के पीकेएल इतिहास में कई सारे रेडर्स ऐसे हैं, जिन्होंने सुपर-10 लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हम आपको बताते हैं कि PKL में अभी तक कितने ऐसे रेडर हैं, जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा सुपर-10 लगाए हैं।

10. परदीप नरवाल

परदीप नरवाल एक समय पटना पाइरेट्स की पहचान हुआ करते थे और उनके लिए काफी जबरदस्त प्रदर्शन करते थे। परदीप नरवाल उस वक्त अपने पीक पर थे। उन्होंने पांचवें सीजन के दौरान लगातार आठ सुपर-10 लगाए थे और टीम को चैंपियन बनाया था।

9. अजय ठाकुर

इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज कप्तान अजय ठाकुर हैं जिन्होंने पांचवें और छठे सीजन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने इन दो सीजन के दौरान लगातार आठ-आठ सुपर-10 लगाने का कारनामा किया था। अजय ठाकुर अब दबंग दिल्ली टीम के कोच हैं।

8. प्रतीक दहिया

प्रतीक दहिया एक बेहतरीन उभरते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने इस दौरान लगातार आठ सुपर-10 लगाए थे। प्रतीक दहिया अपनी टीम के बेस्ट रेडर साबित हुए थे। प्रतीक दहिया को टीम ने एक बार फिर रिटेन किया है और वो काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

7. परदीप नरवाल

परदीप नरवाल सातवें सीजन के दौरान यूपी योद्धाज की टीम का हिस्सा थे। पटना पाइरेट्स ने उन्हें रिलीज करके सबको चौंका दिया था और इसके बाद यूपी योद्धाज ने उन्हें खरीद लिया था। यूपी में आने के बाद भी परदीप के परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने इस दौरान लगातार 9 सुपर-10 लगाने का कारनामा किया।

6. मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह ने अपनी कप्तानी में सातवें सीजन के दौरान बंगाल वारियर्स को पीकेएल का टाइटल जिताया था। उनका प्रदर्शन इस दौरान काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपने इस परफॉर्मेंस को आठवें सीजन के दौरान भी बरकरार रखा था। मनिंदर सिंह ने इस सीजन लगातार 9 सुपर-10 लगाने का कारनामा किया था।

5. नवीन कुमार

नवीन कुमार ने काफी कम समय में ही पीकेएल में काफी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने दबंग दिल्ली के लिए अपना डेब्यू किया था और तबसे वो उनके लिए ही खेल रहे हैं। नवीन कुमार के आने के बाद दिल्ली ने आठवें सीजन के दौरान पीकेएल का टाइटल भी जीता और इसमें नवीन कुमार का योगदान काफी ज्यादा रहा। उन्होंने इस सीजन लगातार 10 बार सुपर-10 लगाया और इसके बाद अगले सीजन भी लगातार 10 बार सुपर-10 लगाने का कारनामा किया।

4. मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान टीम को टाइटल नहीं जिता पाए थे लेकिन उनका खुद का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा था। उन्होंने बीते सीजन लगातार 10 सुपर-10 लगाने का कारनामा किया था। मनिंदर सिंह इस बार ऑक्शन का हिस्सा थे और उनके लिए जमकर बोली लगी थी लेकिन बंगाल वारियर्स ने उनके लिए एफबीएम कार्ड का प्रयोग कर लिया था।

3. अर्जुन देशवाल

पीकेएल के 9वें सीजन के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स को चैंपियन बनाने में अर्जुन देशवाल का काफी बड़ा योगदान रहा था। वो सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर रहे थे। इसके अलावा एक और रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया था। अर्जुन देशवाल ने लगातार 12 सुपर-10 लगाने का कारनामा किया था।

2. पवन सेहरावत

हाई फ्लायर पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर्स में से एक हैं। पीकेएल के 10वें सीजन के ऑक्शन के दौरान उनके लिए काफी महंगी बोली लगी और वो पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पवन सेहरावत ने सातवें और आठवें सीजन के दौरान लगातार 13 सुपर-10 लगाने का कारनामा किया था।

1. नवीन कुमार

पीकेएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा सुपर-10 लगाने का रिकॉर्ड नवीन कुमार के नाम है। उन्होंने सातवें और आठवें सीजन के दौरान लगातार 28 सुपर-10 लगाकर इतिहास रच दिया था। दबंग दिल्ली ने आठवें सीजन के दौरान टाइटल भी जीता था और इस मामले में कोई दूसरा रेडर नवीन कुमार के आस-पास भी नहीं है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Hi there! I'm Khel Snap! 🚀 Click to