Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs NED: दिवाली के दिन Rohit Sharma ने की बल्ले से आतिशबाजी, चिन्नास्वामी में एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 12, 2023 at 5:37 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:04 AM
IND vs NED: दिवाली के दिन Rohit Sharma ने की बल्ले से आतिशबाजी, चिन्नास्वामी में एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस साल वनडे में अब तक 60 छक्के लगा चुके हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चिन्नास्वामी के मैदान पर दिवाली के खास मौके पर अपने बल्ले से जमकर आतिशबाजी की। बता दें नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हिटमैन का बल्ला बहुत शानदार तरीके से गरजा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ खास विश्व रिकॉर्ड

नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की है। बता दें इस छक्के के साथ ही रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बल्ले से साल 2023 में अब तक कुल 60 छक्के लग चुके हैं। खास बात तो ये है कि रोहित ने आज इस मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है, डिविलियर्स ने साल 2015 में 58 छक्के जड़े थे। वहीं 2019 में 56 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

बतौर कप्तान भी रोहित ने हासिल की उपलब्धि

रोहित शर्मा वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। रोहित अब तक टूर्नामेंट में 24 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है, उन्होंने साल 2019 में कुल 22 छक्के लगाए थे। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने 2015 में बतौर कप्तान 21 छक्के लगाए थे।

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम रच सकती है इतिहास

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम इतिहास रचने के बहुत करीब है। दरअसल, टीम इंडिया के नाम वनडे विश्व कप के एक संस्करण में लगातार 8 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें ये खास उपलब्धि भारत ने साल 2003 में हासिल की थी। वहीं अब मौजूदा विश्व कप में भारतीय टीम अब तक कुल 8 मैच जीत चुकी है और अब अगर टीम ने अपने 9वें मैच में नीदरलैंड को भी रौंद दिया, तो फिर भारत 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रच देगी।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.