Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs NZ: 'सिक्सर किंग' Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ एक बड़ा कीर्तिमान, दूसरी बार क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 15, 2023 at 3:56 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:07 AM
IND vs NZ: 'सिक्सर किंग' Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ एक बड़ा कीर्तिमान, दूसरी बार क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर शानदार शुरुआत करते हुए छक्कों की बारिश कर दी। होम ग्राउंड में हिटमैन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली। इसी के साथ रोहित वनडे विश्व कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा ने विश्व कप में बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे विश्व कप के इतिहास में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया हो। जैसा की आप जानते होंगे रोहित पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल को पछाड़ कर सिक्सर किंग बन चुके हैं और अब विश्व कप में भी रोहित ने दूसरी बार क्रिस गेल को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना चौथा छक्का जड़ते हुए 50वां विश्व कप का छक्का अपने नाम दर्ज किया। वहीं क्रिस गेल ने वनडे विश्व कप में 49 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है, जिन्होंने अब तक कुल 43 सिक्स जड़े हैं। वहीं पूर्व साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 37 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Rohit Sharma ने गेल को दूसरी बार पछाड़ा

जैसा की आप जानते होंगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कुछ समय पहले, क्रिस गेल को ही पीछे छोड़ था। हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया था। क्रिस गेल के नाम 553 अंतरराष्ट्रीय छक्कों का पिछला रिकॉर्ड था, लेकिन अब 579 छक्कों के साथ रोहित का उस रिकॉर्ड पर कब्जा है। इन आंकड़ों से आप रोहित की आक्रामकता और लय का अनुमान लगा सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 71 रन जोड़े। टिम साउदी ने रोहित को आउट किया, और न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.