Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में Roman Reigns के टॉप 10 सबसे बढ़िया टाइटल डिफेंस

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 6, 2023 at 11:46 PM
Modified at :November 6, 2023 at 11:46 PM
Post Featured

"द ट्राइबल चीफ" इस इंडस्ट्री के सबसे महान चैंपियनों में से एक हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में पिछले 3 सालों से ज्यादा समय से चैंपियन बने हुए हैं। उनके इस शानदार सफर की शुरुआत Payback 2020 में हुई थी, जहां उन्होंने "द फीन्ड" ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। वहीं WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी।

उन्होंने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और जॉन सीना समेत कई दिग्गजों को मात देकर चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। ट्राइबल चीफ के रूप में उनका वर्चस्व शानदार रहा है। इस आर्टिकल में आइए रोमन रेंस के अभी तक टॉप-10 सबसे बढ़िया टाइटल डिफेंस के बारे में जानते हैं।

Roman Reigns के 10 टाइटल डिफेंस:

10. रोमन रेंस बनाम केविन ओवेंस - WWE Royal Rumble 2021

https://youtu.be/4lLjxdX6OyU

केविन ओवेंस WWE में रोमन रेंस के पुराने दुश्मनों में से एक बने रहे हैं। Royal Rumble 2021 में उनके बीच लास्ट-मैन स्टैंडिंग मैच हुआ जिसमें बहुत खतरनाक एक्शन देखने को मिला था। मैच में LED बोर्ड से लेकर स्टील स्टेप्स के इस्तेमाल से खतरनाक हमला होते देखा गया। रोमन ने एक मौके पर गोल्फ कार्ट को ओवेंस पर चढ़ा दिया था। मैच का अंत तब हुआ जब रोमन द्वारा लगाए गए चोक के प्रभाव से ओवेंस बेहोश हो गए थे और रेफरी के 10-काउंट तक उठ ही नहीं पाए।

9. रोमन रेंस बनाम लोगन पॉल - WWE Crown Jewel 2022

https://youtu.be/KaSMAl16z1E

लोगन पॉल ने WWE में अपना पहला मैच Wrestlemania 38 में लड़ा था, जहां शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने सबको प्रभावित किया था। वहीं उन्होंने पहली बार कोई चैंपियनशिप मैच Crown Jewel 2022 में लड़ा, जहां पॉल ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। पॉल के हाई-फ्लाइंग मूव्स मैच में रोमांच भर रहे थे, वहीं उनके नॉकआउट पंच ने ट्राइबल चीफ को चौंका दिया था। द उसोज़ और सोलो सिकोआ के दखल के बाद रोमन ने पॉल पर जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी।

8. रोमन रेंस बनाम डेनियल ब्रायन - 30 अप्रैल 2021 SmackDown

https://youtu.be/3-D_ItBN2ts

डेनियल ब्रायन प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे बेहतरीन टेक्निकल रेसलर्स में से एक हैं, इसलिए उनकी चुनौती से पार पाना रोमन रेंस के लिए आसान नहीं था। ब्रायन ने शुरू से ट्राइबल चीफ के दायें हाथ को निशाना बनाना शुरू कर दिया था और उनके अटैक के कारण रोमन एक समय पर थके हुए नजर आने लगे थे। 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक चले इस मैच के अंत में चोक लगाकर रोमन ने ब्रायन को बेहोश करते हुए सबमिशन से हराया था।

7. रोमन रेंस बनाम जॉन सीना - WWE Summerslam 2021

https://youtu.be/R430icD6wdU

जॉन सीना का साल 2021 में केवल एक ही मैच टीवी पर प्रसारित हुआ था, जहां Summerslam में उन्होंने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। दोनों सुपरस्टार्स पहले भी आमने-सामने आ चुके थे, लेकिन Summerslam 2021 की उनकी भिड़ंत पहले की तुलना में कहीं बेहतर साबित हुई। रोमन ने अंत में 2 सुपरमैन पंच और एक स्पीयर लगाने के बाद जॉन को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं मैच के बाद ब्रॉक लैसनर की वापसी ने इस लम्हे को यादगार बना दिया था।

6. रोमन रेंस बनाम कोडी रोड्स - Wrestlemania 39

https://youtu.be/QV3ln7c2MUQ

2023 मेंस Royal Rumble मैच में जीत दर्ज करने के बाद कोडी रोड्स ने Wrestlemania 39 में रोमन रेंस को चैलेंज किया था। चूंकि द अमेरिकन नाइटमेयर को WWE के टॉप बेबीफेस के रूप में बिल्ड किया जा रहा था, इसलिए कयास लगाए जाने लगे थे कि वो ट्राइबल चीफ को हरा सकते हैं। दूसरी ओर इस मैच को जीतने के बाद ही रोमन चैंपियन के रूप में 1000 दिन के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच सकते थे। जब रोड्स जीत के करीब आ गए थे, तभी सोलो सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक लगाकर ट्राइबल चीफ की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

5. रोमन रेंस बनाम डेनियल ब्रायन बनाम ऐज - Wrestlemania 37

https://youtu.be/syn_UNgPLdk

2021 मेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद ऐज ने Wrestlemania 37 में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था, इस बीच स्टोरीलाइन में डेनियल ब्रायन की भी एंट्री हुई। इस कारण Wrestlemania 37 में रोमन को ब्रायन और ऐज के रूप में 2 दिग्गजों का सामना करना था। मैच में जे उसो के दखल ने भी रोमांच भर दिया था। वहीं अंतिम क्षणों में ट्राइबल चीफ ने ऐज और ब्रायन को एकसाथ पिन करते हुए चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इस डबल पिन के कारण ये मुकाबला फैंस के लिए यादगार बना था।

4. रोमन रेंस बनाम सैमी जेन - Elimination Chamber 2023

https://youtu.be/Len-TWm63MQ

Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस और अन्य ब्लडलाइन मेंबर्स ने मिलकर केविन ओवेंस का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया था, लेकिन ओवेंस के रियल लाइफ फ्रेंड सैमी जेन इस क्रूरता को सहन नहीं कर पाए और स्टील चेयर से रोमन पर अटैक कर दिया। इसी कारण Elimination Chamber 2023 में जेन ने ट्राइबल चीफ को चैलेंज किया। जेन को बहुत शानदार लय हासिल थी और उनके रोमन के साथ 30 मिनट से ज्यादा देर तक चले मैच में खतरनाक एक्शन देखने को मिला। इसी मैच में जेन और जे उसो की दोस्ती का एंगल भी समाप्त हुआ था वहीं अंत में स्पीयर लगाने के बाद ट्राइबल चीफ ने जेन को हराने में सफलता पाई थी।

3. रोमन रेंस बना जे उसो - Hell in a Cell 2020

https://youtu.be/EcOrKhBh_YY

Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच आई क्विट मैच हुआ। सैल के अंदर हुई उनकी भिड़ंत बहुत खतरनाक साबित हुई जहां कई खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। जे उसो अगर आई क्विट कह देते तो उन्हें रोमन को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करना पड़ता। उस समय जिमी उसो चोटिल थे, इसलिए जब उन्होंने मैच में दखल दिया तब रोमन ने मौके का फायदा उठाकर जिमी पर हमला कर दिया था। अपने सगे भाई को दर्द से कराहते देख जे उसो को मजबूरन आई क्विट कहना पड़ा था।

2. रोमन रेंस बनाम ब्रॉक लैसनर - SummerSlam 2022

https://youtu.be/xvFlPvL-KTQ

WrestleMania 38 में हुए विनर टेक्स ऑल मैच में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी। द बीस्ट को Summerslam 2022 में रीमैच मिला और इस बार उनके मैच में लास्ट-मैन स्टैंडिंग की शर्त जुड़ी हुई थी। लैसनर का ट्रैक्टर लाना भी इस मैच के सबसे दिलचस्प लम्हों में से एक रहा, वहीं जब उन्होंने इसी ट्रैक्टर की मदद से रिंग को टेढ़ा किया तो क्राउड की आंखें खुली की खुली रह गई थीं। वहीं अंत में द ब्लडलाइन मेंबर्स की मदद से रोमन रेंस ने इस लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच को जीता था।

1. रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर - Clash at the Castle 2022

https://youtu.be/GvalFqmX_1E

रोमन रेंस की WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद ऐसा लगने लगा था जैसे रोमन रेंस को हरा पाना असंभव है। इस बीच Clash at the Castle 2022 का आयोजन यूनाइटेड किंगडम में हुआ, इसलिए मैकइंटायर को अपने होम क्राउड के सामने ट्राइबल चीफ को चैलेंज करने का अवसर मिला। यूके का क्राउड हमेशा एनर्जी से भरपूर रहता है और इस मैच में भी लोगों ने खासतौर पर मैकइंटायर के हर एक मूव को चीयर किया था। मैकइंटायर जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन सोलो सिकोआ के दखल के कारण उनका चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया था।

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement