Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के टॉप पांच सबसे डरावने रेसलर्स

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 22, 2023 at 6:31 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:13 AM
WWE इतिहास के टॉप पांच सबसे डरावने रेसलर्स

इन सुपरस्टार्स ने अपने डरावने अंदाज से हर किसी को प्रभावित किया है।

WWE के चेयरमैन रह चुके विंस मैकमैहन इस कंपनी को अक्सर प्रो रेसलिंग से ना जोड़कर स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की संज्ञा दिया करते थे। एंटरटेनमेंट का हिन्दी में अर्थ मनोरंजन से होता है, इसलिए यहां स्टोरीलाइंस को उसी आधार पर रचा जाता है जिससे लोगों का ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन किया जा सके।

रेसलर्स के किरदारों को भी फैंस के लिए अधिक दिलचस्प बनाने की कोशिश की जाती है और कई बार लोगों को डर का आभास कराने के लिए रेसलर्स का किरदार बहुत डरावना बनाया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइए WWE इतिहास के पांच सबसे खतरनाक दिखने वाले रेसलर्स पर नजर डालते हैं।

ये हैं WWE के ऑल टाइम सबसे डरावने रेसलर्स:

5. “द फीन्ड” ब्रे वायट

ब्रे वायट WWE में आने के बाद से ही काफी डार्क कैरेक्टर्स में काम करते आए थे, इसलिए एक समय पर उन्हें अगले द अंडरटेकर के रूप में देखा जाने लगा था। इस बीच 2019 में उन्होंने एक नए किरदार में वापसी की, जहां वो एक डरावना मास्क पहन कर एंट्री लेते थे। फीन्ड का म्यूजिक उनके डरावने किरदार से मेल खा रहा होता था। उनका मास्क किसी मॉन्स्टर जैसा होता था जो बच्चों से से लेकर वयस्क लोगों को भी डर का आभास करवाता था।

4. पापा शैंगो

काफी फैंस शायद पापा शैंगो के नाम से वाकिफ नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने अपने अधिकांश करियर में द गॉडफादर के किरदार में काम किया था। उन्होंने 1992 और 1993 के समय में पापा शैंगो का किरदार निभाया था। उन्होंने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें पापा शैंगो का किरदार केवल द अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड में आने के लिए दिया गया था, जिससे उस स्टोरीलाइन को एक हॉरर फिल्म की तरह दिखाया जा सके। वो अंडरटेकर के कलश को पाने के बाद अंडरटेकर को अपने वश में कर सकते थे।

3. केन

केन ने जब WWE में एंट्री ली तब उन्हें आइसैक यंकेम के नाम से जाना जाता था, लेकिन उन्होंने Badd Blood: In Your House 1997 में केन किरदार में डेब्यू किया था। केन को द अंडरटेकर के भाई के रूप में दिखाया गया। केन इसलिए मास्क पहन कर आते थे क्योंकि स्टोरीलाइन के अनुसार माना जाता था कि उनका चेहरा जला हुआ था। केन की लंबाई, उनकी ताकत और खतरनाक दिखने वाला मास्क उन्हें फैंस के लिए सबसे डरावना रेसलर बना रहा होता था।

2. द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने Survivor Series 1990 में अपना WWE डेब्यू किया था और उस समय उनका किरदार ऐसा था जैसे वो चलते-फिरते ज़ोम्बी हों। उनके चेहरे का रंग सफेद हुआ करता था, वहीं आगे चलकर उन्हें ऐसे रेसलर के रूप में दिखाया गया जैसे उनके पास सुपरनेचुरल पावर हैं। उन्हें यहां तक कि एक मैच के दौरान जिंदा जमीन में दफना दिया गया था, वहीं जब उनकी वापसी हुई तो उन्हें द डेडमैन कहकर पुकारा जाने लगा था। हालांकि वो अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अंडरटेकर के एंट्री लेने मात्र से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाया करते थे।

1. बूगीमैन

WWE इतिहास के सबसे डरावने रेसलर्स की बात हो रही हो तो इस लिस्ट में बूगीमैन का नाम कैसे पीछे रह सकता है। बूगीमैन चेहरे पर पेंट लगाकर आते थे जो उन्हें बेहद डरावने रेसलर के रूप में पेश कर रहा होता था। उन्हें एक कीड़े खाने वाले रेसलर के रूप में भी पहचाना जाता है, जिन्हें देखकर अक्सर उनके साथी रेसलर्स भी डर जाते थे। उन्हें हालांकि अपने करियर में चैंपियनशिप जीतने के ज्यादा अवसर नहीं मिल पाए, लेकिन इस डरावने किरदार के बलबूते अपनी विरासत जरूर कायम कर ली थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.