Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में जल्द वापसी कर पूर्व चैंपियन मचाएगा धमाल, Survivor Series से ठीक पहले सामने आया बड़ा अपडेट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 11, 2023 at 5:21 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:03 AM
WWE में जल्द वापसी कर पूर्व चैंपियन मचाएगा धमाल, Survivor Series से ठीक पहले सामने आया बड़ा अपडेट

WWE रोस्टर में इस समय ऐसे कई सुपरस्टार्स शामिल हैं, जो कई कारणों से ब्रेक पर चल रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम शेमस (Sheamus) का भी है जो पिछले करीब 3 महीनों से नजर नहीं आए हैं। उन्हें आखिरी बार ऐज के खिलाफ मैच में फाइट करते देखा गया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वो बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं।

Wrestle Ops ने हाल ही में रिपोर्ट करते हुए बताया है कि जिस तरह WWE अपने आगामी शोज़ को एडवर्टाइज कर रही है, उससे लगता है जैसे शेमस 24 नवंबर के SmackDown एपिसोड में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं, जो Survivor Series 2023 से पहले ब्लू ब्रांड का आखिरी इवेंट होगा।

कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि द केल्टिक वॉरियर को कंधे में गंभीर चोट आई थी, लेकिन WWE या शेमस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई थी। Survivor Series 2023 पीपीवी से ठीक पहले उनका रिटर्न होना इस बात का संकेत दे रहा है कि, उन्हें आगामी पीपीवी में किसी धमाकेदार मैच या सैगमेंट के लिए बुक किया जा सकता है।

शेमस WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चाओं में घिरे हुए हैं

WWE और UFC के मर्जर के बाद कई सुपरस्टार्स अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर नाखुश दिखाई दिए थे। इस लिस्ट में ड्रू मैकइंटायर, एलए नाइट और शेमस भी शामिल रहे हैं। ये बात अब किसी से छुपी नहीं है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट अगले साल समाप्त होने वाला है और नई डील को लेकर उनकी और कंपनी ऑफिशियल्स की सहमति नहीं बन पाई है।

चूंकि वो काफी समय तक चोट के कारण ब्रेक पर रहे हैं, इसलिए फिलहाल उनके कॉन्ट्रैक्ट को कुछ महीनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। ये भी गौर करने वाली बात है कि उनकी गैरमौजूदगी में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (बुच और रिज हॉलैंड) संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद उन्हें दोबारा द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ जोड़ा जाता है या कोई नई स्टोरीलाइन दी जाती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.