Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024 से पहले इन पांच बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने किया रिलीज, नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 27, 2023 at 5:46 PM
Modified at :November 29, 2023 at 10:15 AM
IPL 2024 से पहले इन पांच बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने किया रिलीज, नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान

IPL 2024 के ऑक्शन से पहले सभी दस टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले संस्करण की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है, सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने IPL 2024 के ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा कर दी है। बता दें आगामी सीजन का मिनी ऑक्शन अगले महीने दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

ऑक्शन से पहले टीमों ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिनके ऊपर अब ऑक्शन के दौरान बोली लेगेगी। यूं तो कई खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ नाम बहुत चौकानें वाले थे। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनका रिलीज होना काफी चौंकाने वाला था।

IPL 2024 ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए पांच चौंकाने वाले नाम:

5. लॉकी फर्ग्यूसन (KKR):

Lockie Ferguson
Lockie Ferguson. (Image Source: IPL)

कीवी पेसर लॉकी फर्ग्यूसन एक बड़े विदेशी स्टार हैं, जिन्हें रिलीज किया गया है। वह 2019 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। 2022 के मेगा ऑक्शन में, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था। लेकिन IPL 2023 से पहले केकेआर ने एक बार फिर गुजरात से फर्ग्यूसन को ट्रेड के जरिए खरीद लिया। पिछले सीजन में, फर्ग्यूसन ने केकेआर के लिए केवल 3 मैच खेले और इस दौरान वह केवल 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। शायद यही वजह है कि KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि, उनके जैसे बढ़िया गेंदबाज को रिलीज करना एक चौंकाने वाली बात है।

4. कार्तिक त्यागी (SRH):

Kartik Tyagi
Kartik Tyagi. (Image Source: IPL)

भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी, जिन्होंने अपनी गति और कुछ शानदार डेथ बॉलिंग से अपना नाम बनाया, उन्हें 2022 संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा साइन किया गया था। लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 2022 में उन्होंने दो मैच खेले और 2023 में उन्हें मात्र तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था। इसलिए, फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2024 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है।

3. उमेश यादव (KKR):

Umesh Yadav
Umesh Yadav. (Image Source: IPL)

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव एक और बड़ा नाम है, जिन्हें रिलीज कर दिया गया है। उमेश 2022 में 2 करोड़ रुपये (बेस प्राइस) की कीमत पर KKR में शामिल हुए थे। KKR का हिस्सा बनने के बाद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था और उन्होंने 16 विकेट लिए। लेकिन पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्होंने केवल 8 मैच खेले और एक विकेट लिया। यही कारण हो सकता है कि उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया है।

2. वानिंदु हसरंगा (RCB):

Wanindu Hasaranga
Wanindu Hasaranga. (Image Source: IPL)

श्रीलंकाई सुपर स्टार वानिंदु हसरंगा तीन सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उन्हें आईपीएल 2021 में आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर साइन किया था। इसके बाद हसरंगा ने उनके लिए 26 मैच खेले और 8.13 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए। RCB ने पहले युजी चहल को रिलीज किया और अब हसरंगा को, और अब उनके पास स्पिन विभाग में कोई बड़ा नाम नहीं है, जो एक बड़े आश्चर्य की बात है।

1. जोश हेजलवुड (RCB):

Josh Hazlewood.
Josh Hazlewood. (Image Source: IPL)

ऐसा लगता है कि आरसीबी के पास आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले एक निश्चित योजना है, क्योंकि उन्होंने टीम में मौजूद लगभग सभी मुख्य गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। बता दें आगामी सीजन से पहले RCB ने उनके प्रमुख गेंदबाजों में से एक, जोश हेजलवुड को रिलीज कर दिया है। कई प्रशंसकों का मानना ​​है कि यह एक बड़ी भूल हो सकती है या फ्रेंचाइजी फिर से ऑक्शन के दौरान उन्हें टीम में शामिल करेगी। 

जोश ने अभी तक RCB के लिए दो सीजन खेले और इस दौरान उन्होंने 15 मैचों में 23 विकेट लिए। आरसीबी के अनुसार, हेजलवुड मार्च 2024 के अंत में एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और एक महीने तक अनुपस्थित रहने की संभावना है, यही वजह है कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.