IPL 2024 Released Players: जानिए ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने किन खिलाड़ियों को किया रिलीज

IPL 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी।
26 नवंबर, 2023 को IPL 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की गई। बता दें आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए IPL 2024 से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करने की समय सीमा 26 नवंबर निर्धारित की थी। वहीं अब तक, केवल कुछ ही ट्रेड हुए हैं।
Also Read: IPL 2024 Retained Players: जानिए ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन
बता दें आगामी सीजन का सबसे पहला ट्रेड वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड का था, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुंबई इंडियंस (MI) में ट्रेड किया गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में भी हमें एक सौदा देखने को मिला, राजस्थान ने अपने दल में आवेश खान को शामिल किया, जबकि सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अब लखनऊ की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा मयंक डागर के बदले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शाहबाज अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में ट्रेड कर लिया।
हालांकि, जो सबसे बड़ा ट्रेड था वो है गुजरात के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या का, जो एक बार फिर मुंबई इंडियंस में लौट चुके हैं। इसके अलावा RCB ने भी ट्रेड के जरिए MI से स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को अपने दल में शामिल किया। आगामी सीजन से पहले कई फ्रेंचाइजी की तरफ से हमें कुछ चौकानें वाले रिलीज देखने को मिले, इस आर्टिकल में हम आपको उन खिलाडियों के बारे में ही बताएंगे जिन्हें IPL 2024 से पहले रिलीज कर दिया गया।
IPL 2024 ऑक्शन से पहले रिटेन हुए खिलाड़ियों की पूरी सूची:
मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 11 खिलाड़ी:
मोहम्मद अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 8 खिलाड़ी:
बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रीटोरियस, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायुडू, काइल जैमीसन, आकाश सिंह, सिसंदा मगला
रॉयल चैलेंजर्स (RCB) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 11 खिलाड़ी:
वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 8 खिलाड़ी:
जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेडगे, करुण नायर
गुजरात टाइटंस (GT) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 8 खिलाड़ी:
यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका
दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 11 खिलाड़ी:
रिले रोसौव, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 12 खिलाड़ी:
शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, एन जगदीसन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 6 खिलाड़ी:
हैरी ब्रूक, समथ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसैन और आदिल राशिद
राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 9 खिलाड़ी:
जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ
पंजाब किंग्स (PBKS) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – 5 खिलाड़ी:
भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.