Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ये तीन IPL टीमें Travis Head को आगामी सीजन के लिए कर सकती हैं टारगेट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :November 24, 2023 at 7:02 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:15 AM
ये तीन IPL टीमें Travis Head को आगामी सीजन के लिए कर सकती हैं टारगेट

Travis Head विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे।

ट्रेविस हेड (Travis Head) वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम के हाथों से जीत छीन ली और मैच को एकतरफा बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फाइनल में शानदार शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया को उनका छठा विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार पारी के चलते उन्हें फाइनल में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। पिछले कुछ समय में हेड ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है और उनके इस प्रदर्शन के चलते अब IPL के आगामी सीजन से पहले उनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है।

बता दें इस समय हर IPL टीम हेड जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज को ऑक्शन के दौरान अपने दल में शामिल करने पर विचार कर रही होगी। एक अच्छे बल्लेबाज के अलावा हेड एक उपयोगी स्पिनर भी है और इस वजह से वह हर एक टीम के लिए और ज्यादा अहम बन जाते हैं। ये तो साफ है कि आने वाले IPL सीजन में ट्रेविस हेड हमें खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह किस टीम से खेलेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं की कौन-कौन सी टीम उन्हें ऑक्शन के दौरान टारगेट कर सकती हैं।

1. कोलकाता नाइट राइडर्स:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले कुछ सीजन में कई ओपनर्स को आजमाया था। जिसमें जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज़, लिटन दास और यहां तक ​​​​कि जॉनसन चार्ल्स जैसे खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन इन सभी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को निराश किया। इसलिए, दो बार के चैंपियन इस बार ऑक्शन के दौरान ट्रेविस हेड को टारगेट कर सकते हैं। गौतम गंभीर के मेंटर के रूप में वापस आने के बाद, वह निश्चित रूप से हेड जैसे बढ़िया खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं। बल्लेबाजी के अलावा हेड पार्ट टाइम स्पिनर के तौर पर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2. सनराइजर्स हैदराबाद:

मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कॉम्बो थे, जिनके साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में खेला था। लेकिन यह कॉम्बो बीते सीजन कुछ खास नहीं कर पाया और बेअसर साबित हुआ। इस वजह से IPL 2024 के ऑक्शन के दौरान SRH हेड को अपने दल में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। इससे उनका बल्लेबाजी क्रम पहले के मुकाबले और ज्यादा प्रभावशाली बन जाएगा।

ऑरेंज आर्मी के पास पहले ही हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम और ग्लेन फिलिप्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है और अब अगर हेड भी इस टीम का हिस्सा बन गए तो निश्चित रूप से ये टीम आगामी सीजन बहुत शानदार प्रदर्शन कर सकती है।

3. दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली कैपिटल्स एक और फ्रेंचाइजी हो सकती है, जो ट्रेविस हेड के पीछे जा सकती है। बता दें बीते सीजन खराब प्रदर्शन करने के चलते दिल्ली ने पहले ही सरफराज खान और मनीष पांडे को रिलीज कर दिया है और अब कयास ये लगाए जा रहे हैं की वे पृथ्वी शॉ को भी रिलीज कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें टॉप आर्डर में एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी, जो डेविड वॉर्नर का साथ निभाए। ऐसे में हेड से बढ़िया खिलाड़ी कोई और नहीं हो सकता, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी ओपनिंग का दारोमदार संभालते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.