Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में लगाया शतकों का 'अर्धशतक', सचिन तेंदुलकर के सामने तोड़ डाला उनका महारिकॉर्ड

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 15, 2023 at 5:36 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:07 AM
Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में लगाया शतकों का 'अर्धशतक', सचिन तेंदुलकर के सामने तोड़ डाला उनका महारिकॉर्ड

विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विश्व कप (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने अपने विश्व कप करियर का 5वां और अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा। यह शतक जड़ने के बाद उन्होंने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे पहले मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 42.0 ओवरों में 1 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल 65 गेंद पर 79* रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। हालांकि, विराट कोहली 108 गेंदों पर 106* रन बनाकर और श्रेयस अय्यर 50 गेंदों पर 66* रन बनाकर अब भी क्रीज पर टिके हुए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में Virat Kohli ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड:

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली अब वनडे क्रिकेट में 50 शतकों के साथ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

विराट कोहली ने इस मुकाबले में 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने 106 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 50वां शतक पूरा किया। कोहली ने लोकी फर्ग्युसन की ओर से फेंके जा रहे 42वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही दो रन लिया, वैसे ही उन्होंने अपना शतक पूरा करके सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, इसी मुकाबले में कोहली ने सचिन के एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक रन, एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक 50+ स्कोर, एक विश्व कप संस्करण में लगातार सबसे अधिक 50+ स्कोर जैसे कई रिकॉर्ड को भी तोड़े हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

50 शतक- विराट कोहली (भारत)

49 शतक – सचिन तेंदुलकर (भारत)

31 शतक – रोहित शर्मा (भारत)

30 शतक – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

28 शतक – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.