Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Virat Kohli के 50 वनडे शतकों का पूरा समीकरण, कब और किसके खिलाफ जड़े, यहां जानिए पूरी लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 16, 2023 at 2:12 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:08 AM
Virat Kohli के 50 वनडे शतकों का पूरा समीकरण, कब और किसके खिलाफ जड़े, यहां जानिए पूरी लिस्ट

विराट कोहली ने अपने 35वें बर्थडे के अवसर पर 49वां वनडे शतक जड़कर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

हाल ही में विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 50वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

गौरतलब हो कि, विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का पहला शतक साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में जड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपना 49वां शतक कोलकाता में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 35वें बर्थडे के अवसर पर जड़ा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। 49वां शतक जड़ने के बाद भी उनका बल्ला रुका नहीं, उन्होंने सेमीफाइनल जैसे खास मौके पर सचिन तेंदुलकर के सामने उनके सबसे ज्यादा वनडे शतकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया और 50 वनडे शतकों के साथ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

कोहली ने अब तक अपने वनडे करियर में 291 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 279 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 58.07 की औसत से 13,794 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं।

Virat Kohli के वनडे शतकों का पूरा लेखा-जोखा:

1. 107 बनाम श्रीलंका, कोलकाता, 2009

2. 102* बनाम श्रीलंका, ढाका, 2010

3. 118 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2010

4. 105 बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2010

5. 100* बनाम बांग्लादेश, ढाका, 2011

6. 107 बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ, 2011

7. 112 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2011

8. 117 बनाम वेस्ट इंडीज, विशाखापत्तनम, 2011

9. 133* बनाम श्रीलंका, होबार्ट, 2012

10. 108 बनाम श्रीलंका, ढाका, 2012

11. 183 बनाम पाकिस्तान, ढाका, 2012

12. 106 बनाम श्रीलंका, हम्बनटोटा, 2012

13. 128 बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2012

14. 102 बनाम वेस्ट इंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2013

15. 115 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2013

16. 100* बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013

17. 115* बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013

18. 123 बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर, 2014

19. 136 बनाम बांग्लादेश, फतुल्लाह, 2014

20. 127 बनाम वेस्ट इंडीज, धर्मशाला, 2014

21. 139* बनाम श्रीलंका, रांची, 2014

22. 107 बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2015

23. 138 बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2015

24. 117 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2016

25. 106 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2016

26. 154* बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 2016

27. 122 बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2017

28. 111* बनाम वेस्ट इंडीज, किंग्स्टन, 2017

29. 131 बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2017

30. 110* बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2017

31. 121 बनाम न्यूजीलैंड, मुम्बई, 2017

32. 113 बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर, 2017

33. 112 बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2018

34. 160* बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2018

35. 129* बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2018

36. 140 बनाम वेस्ट इंडीज, गुवाहाटी, 2018

37. 157* बनाम वेस्ट इंडीज, विशाखापत्तनम, 2018

38. 107 बनाम वेस्ट इंडीज, पुणे, 2018

39. 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2019

40. 116 बनाम ऑस्ट्रेलिया , नागपुर, 2018

41. 123 बनाम ऑस्ट्रेलिया, रांची, 2019

42. 120 बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019

43. 114* बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019

44. 113 बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम, 2022

45. 113 बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी, 2022

46. 166* बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2022

47. 122* बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2023

48. 103* बनाम बांग्लादेश, पुणे, 2023

49. 101* बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2023

50. 117 बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई, 2023

(नोट: ये आंकड़े 15 नवम्बर 2023 तक अपडेटेड हैं।)

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement