Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

क्रिकेट विश्व कप के नॉकआउट्स में विराट कोहली और रोहित शर्मा का स्टैट्स है काफी फीका, क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 14, 2023 at 5:54 PM
Modified at :January 14, 2024 at 1:06 AM
क्रिकेट विश्व कप के नॉकआउट्स में विराट कोहली और रोहित शर्मा का स्टैट्स है काफी फीका, क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

विराट और रोहित लीग स्टेज के फॉर्म को सेमीफाइनल मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगे।

भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) के लीग स्टेज में 9 में से 9 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उन्हें इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। हालांकि, कीवी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना भारतीय टीम के लिए उतना आसान नहीं होगा, लेकिन यदि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनके लिए अधिक मुश्किल नहीं होगी।

हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाजों ने विश्व कप 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट के सभी मैचों में इन दोनों में से किसी एक ने अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली हैं। लेकिन विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इन दोनों बेहतरीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है जिसके चलते भारतीय टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

चौंकाने वाली बात यह रही है कि विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। लेकिन उन्हें इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, ताकि उनकी टीम जीत हासिल करके और फाइनल में जगह बना सके। आइए जानते हैं कि विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा है।

क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में विराट कोहली का प्रदर्शन:

विराट कोहली ने विश्व कप इतिहास में अब तक 3 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह कुल मिलाकर सिर्फ 11 रन ही बना सके हैं। कोहली ने अपना पहला सेमीफाइनल मुकाबला साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें वह मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उस मुकाबले में भारतीय टीम को 29 रनों से जीत हासिल हुई थी।

इसके बाद, विराट कोहली विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर से मात्र 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इन दोनों ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन:

रोहित शर्मा ने विश्व कप इतिहास में अब तक 2 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 35 रन बनाए हैं। उन्होंने 2015 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 34 रन बनाए थे। इसके बाद 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.