IND vs AUS 1st T20: Rinku Singh का विनिंग सिक्स क्यों नहीं हुआ स्कोरबोर्ड में काउंट? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में सीन एबॉट को आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 2 विकेट से हरा दिया। ये मैच उम्मीद से ज्यादा रोमांचक और शानदार था, जिसमें अंत में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इस मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक बार फिर अपने आक्रामक रवैये का प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने अंदाज में फिनिश किया। जब भारत को 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू ने आखिरी गेंद पर जीत का छक्का लगाया, लेकिन इस विनिंग सिक्स को रिंकू के खाते में जोड़ा नहीं गया। इसके पीछे एक बड़ी वजह तो चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
IND vs AUS: Rinku Singh का विनिंग सिक्स क्यों नहीं हुआ काउंट?
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी ओवर सीन एबॉट डाल रहे थे और आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 1 रन चाहिए था। सीन एबॉट ने पारी की आखिरी गेंद फेंकी और वो नो बॉल थी और इस नो बॉल पर रिंकू ने छक्का लगा दिया। लेकिन इस दौरान हूटर बजा और थर्ड अंपायर ने उस बॉल को नो बॉल करार दिया। इसलिए टीम इंडिया की जीत उस नो बॉल से मिले 1 रन से ही सुनिश्चित हो गई और चूंकि इंडिया पहले ही नो बॉल से मिले 1 रन के चलते जीत गई इसलिए छक्के को भारतीय स्कोरकार्ड और रिंकू सिंह के खाते में जोड़ा नहीं गया।
इंग्लिश का शतक गया बेकार, रोमांचक आखिरी ओवर में रिंकू ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से जोश इंग्लिश ने शानदार शतक लगाया था। इंग्लिश ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 चौके लगाए थे। वहीं स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली। इन दोनों की शानदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई, भारत के दोनों ओपनर्स महज 15 गेंदों के अंदर पवेलियन लौट गए।
ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। वहीं यशस्वी भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार साझेदारी करके भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला। सूर्या ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं ईशान ने 39 गेंद पर 58 रन रन बनाकर सूर्य का बखूबी साथ निभाया।
भारत के लिए आखिरी ओवर बहुत रोमांचक था। 19वें ओवर में भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर 7 रन की दरकार थी। रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया। उसके बाद तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए। रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए।
पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के चक्कर में अर्शदीप सिंह भी रन आउट हो गए। ऐसे में आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 1 रन की दरकार थी और रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का मार दिया। हालांकि, छक्का टीम के खाते में और रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा। क्योंकि नो बॉल होने के चलते भारत पहले छक्का लगने से पहले ही मैच जीत चुका था।
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी