Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

World Cup 2023: प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा भारत, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में टॉप पांच पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी

Published at :November 2, 2023 at 9:45 PM
Modified at :January 14, 2024 at 12:55 AM
Post Featured

Subhajit Chakraborty


विश्व कप इतिहास में भारत को श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत मिली।

भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। श्रीलंका को पस्त करके टीम इंडिया मौजूदा मेगा इवेंट की पहली सेमीफाइनलिस्ट बन गई है। भारत ने लगातार 7वीं जीत दर्ज की है और अब तक वह एकमात्र ऐसी टीम है जो अजेय है। इस जीत के साथ ही भारत 7 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर वापस आ गया है।

दूसरी तरफ, श्रीलंका को टूर्नामेंट में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अब तक खेले गए अपने सात मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने आज पहले बल्ले के साथ और फिर गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां शुभमन, विराट और अय्यर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरी तरफ बुमराह, सिराज और शमी ने गेंद के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ढेर कर दिया।

World Cup 2023 प्वाइंट्स टेबल:

World Cup 2023: प्वाइंट्स टेबल

विश्व कप 2023: सबसे ज्यादा रन

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। क्विंटन डी कॉक ने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया और इस शतक के साथ ही वह सात पारियों में 545 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

बता दें क्विंटन डी कॉक विश्व कप के किसी संस्करण में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी भी बन गए हैं। उनके बाद विराट कोहली 442 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 415 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर 413 रनों के साथ तालिका में चौथे और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 402 रनों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

विश्व कप 2023 में टॉप 5 अग्रणी रन-स्कोरर

1. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 545 रन

2. विराट कोहली (भारत)- 442 रन

3. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 415 रन

4. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 413 रन

5. रोहित शर्मा (भारत)- 402 रन

विश्व कप 2023: सबसे ज्यादा विकेट

दिलशान मधुशंका ने जब से वापसी की है, तब से गेंद के साथ उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारत के खिलाफ भी उन्होंने काफी नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की और अपनी कसी हुई गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाज को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने मेजबान भारत के खिलाफ पांच विकेट लिए, इसी के साथ अब वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

दिलशान मधुशंका 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा 16 विकेट के साथ विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 16 विकेट के साथ तीसरे और मार्को जानसेन 16 विकेट के साथ इस सूची में चौथे प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छह मैचों में 15 विकेट के साथ तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद हैं। 

विश्व कप 2023 में टॉप 5 अग्रणी विकेट लेने वाले खिलाड़ी

1. दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) – 18 विकेट

2. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 16 विकेट

3. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 विकेट

4. मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका) – 16 विकेट

5. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 15 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement