Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 11, 2023 at 7:45 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:44 PM
PKL 10: बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन, मुफ्त में मैच कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस एक दूसरे से काफी विपरीत रहा है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में मंगलवार को सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा। ये मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और सातवें सीजन की विजेता बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। अगर देखा जाए तो अभी तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से काफी अलग रहा है। बंगाल ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से दो मैच में उन्हें जीत मिली है और एक मुकाबला उनका टाई रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सीजन की शुरुआत उनकी काफी अच्छी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की टीम भी लगातार दो मैच जीत चुकी है और ऐसे में वो इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: बंगाल वॉरियर्स का स्क्वाड

बंगाल वॉरियर्स की टीम इस सीजन काफी फॉर्म में नजर आ रही है। पिछले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने जीत हासिल की उससे ये पता लगता है कि अब उन्हें रोकना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। सबसे अच्छी बात ये रही कि टीम के दो सीनियर खिलाड़ियों मनिंदर सिंह और शुभम शिंदे ने लाजवाब प्रदर्शन किया। शुभम शिंदे ने डिफेंस में 11 प्वॉइंट लिए और इससे उनका कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया होगा। बंगाल को अब जरूरत है कि श्रीकांत जाधव भी रेडिंग में प्वॉइंट लेकर आएं। डिफेंस अपना काम काफी अच्छी तरह से कर रही है।

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, दरपन, नितिन कुमार, श्रीकांत जाधव, शुभम शिंदे और आदित्य शिंदे।

PKL 10: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है और वो चाहेंगे कि इस मैच में भी जीत हासिल की जाए। अच्छी बात ये है कि पटना की टीम किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं है और टीम के लिए सभी खिलाड़ी मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन तंवर, मंजीत दहिया, एम सुधाकर, कृष्णन और साहिल गूलिया जैसे प्लेयर्स ने पटना को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। पाइरेट्स की टीम चाहेगी कि इस मैच में भी उसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिले। रेडर्स से टीम थोड़ा और बेहतर की उम्मीद करेगी।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

सचिन, नीरज कुमार, साजिन सी, एम सुधाकर, मंजीत, कृष्णन और अंकित।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बंगाल वॉरियर्स की टीम में सारी निगाहें कप्तान मनिंदर सिंह और शुभम शिंदे के ऊपर होंगी। पिछले मैच में इन प्लेयर्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से इनसे काफी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं पटना पाइरेट्स की टीम नीरज कुमार, सचिन तंवर और मंजीत दहिया से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

पटना की टीम चाहेगी कि उनके सभी खिलाड़ी इसी तरह से एकजुट होकर खेलें और किसी एक खिलाड़ी पर वो निर्भर ना रहें। उन्हें बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह को रोककर रखना होगा। वहीं बंगाल की टीम के लिए जरूरी है कि श्रीकांत जाधव भी रेडिंग में कप्तान मनिंदर को सपोर्ट करें, ताकि अगर वो टैकल हो जाएं तो स्कोर चलता रहे।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें पटना की टीम पूरी तरह से बंगाल पर हावी रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक कुल 21 मैच आपस में खेले हैं और इस दौरान पटना पाइरेट्स ने कुल 13 मैच जीते हैं और बंगाल वॉरियर्स को सिर्फ पांच ही मैचों में जीत मिली है। जबकि तीन मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि हेड टू हेड मैचों में अभी तक पटना की टीम एकतरफा जीत हासिल करती रही है।

क्या आप जानते हैं?

मनिंदर सिंह पीकेएल के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे और उनके साथ खेलते हुए टाइटल भी जीता था। हालांकि पिछले कई सीजन से वो बंगाल की टीम का हिस्सा हैं।

बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.