Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR VS BEN पीकेएल 10 Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, मैच 6, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 4, 2023 at 2:32 AM
Modified at :January 2, 2024 at 5:56 PM
BLR VS BEN पीकेएल 10 Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, मैच 6, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

BLR VS BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग 2023 सीजन 10 का कारवां अहमदाबाद पहुँच चुका है। पीकेएल 10 का पहला लेग 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक खेला जाएगा, इसके बाद अगले लेग बेंगलुरु में होना है। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है। आइये जानते हैं, बंगाल वारियर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए पहले मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

Fantasy Dream11 Prediction For BLR VS BEN PKL 10

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का छठा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और बंगाल वारियर्स के बीच अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में 4 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

मनिंदर की कप्तानी में प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में खेल रही बंगाल वारियर्स का शुरुआती अभियान काफी अच्छा रहा था, लेकिन अंत तक आते-आते टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसके कारण से पिछले सीजन पॉइंट टेबल में सेकंड लास्ट पर अपना अभियान खत्म करना पड़ा। बंगाल वारियर्स ने इस सीजन को नए सिरे से शुरु किया है और टीम में युवा खिलाड़ियों को भी जोड़ा है, बंगाल के कप्तान माइटी मनिंदर पर पूरी टीम काफी निर्भर है, टीम के अनुभवी डिफेंडर गिरीश मारुति भी इस साल टीम के साथ नही है।

बेंगलुरु बुल्स को प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में अपना पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पीकेएल सीजन 10 में पहली बार कप्तानी कर रहे भरत और कोच रणधीर सिंह की रणनीति गुजरात जाएंट्स के कप्तान सुल्तान फ़ज़ल अत्राचली के सामने नही चल पाई, दूसरे हाफ तक भी बेंगलुरु बुल्स के पास बढ़त थी लेकिन अनुभवी खिलाड़ी सुरजीत सिंह की एक गलती के कारण पूरा ही मैच पलट गया। अब देखना ये होगा कि क्या भरत बंगाल वारियर्स के डिफेंस को भेद पाएंगे या फिर मनिंदर सिंह जीत दिलाने में अहम योगदान देंगे।

स्क्वाड:

BEN:

वैभव भाऊसाहेब गर्जे, आर गुहान, सुयोन बबन गायकर, परशांत कुमार, मनिंदर सिंह, नितिन रावल, शुभम शिंदे, श्रीकांत जाधव, चाई-मिंग चांग, ​​असलम थंबी, भोईर अक्षय भारत, अक्षय कुमार, अक्षय बोडाके, नितिन कुमार, विश्वास एस

BLR:

नीरज नरवाल, भरत, सौरभ नंदल, यश हुडा, विशाल, विकाश खंडोला, रण सिंह, मोहम्मद लिटन अली, पियोत्र पामुलक, पोनपार्थिबन सुब्रमण्यन, सुंदर, सुरजीत सिंह, अभिषेक सिंह, बंटी, मोनू, अंकित, सुशील, रक्षित, रोहित कुमार

मैच डिटेल

मैच – बंगाल वारियर्स Vs बेंगलुरु बुल्स

तारीख – 4 Dec 2023, 9:00 PM IST

स्थान – अहमदाबाद

Fantasy Dream11 Prediction For BLR Vs BEN PKL 10:

खिलाड़ी- विशाल, श्रीकांत शिंदे, सौरभ नांदल, मोनू, मनिंदर

कप्तान- भरत

उपकप्तान- अमन

Fantasy Dream11 Prediction For BLR Vs BEN PKL 10 2nd Team:

खिलाड़ी- सुरजीत सिंह, श्रीकांत शिंदे, वैभव, नितिन नरवाल, भरत

कप्तान- मनिंदर

उपकप्तान- अमन

लाइव टेलिकास्ट

स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडीस्टार स्पोर्ट्स हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी

हॉटस्टार पर देख सकेंगे ऑनलाइन

इस बार फिर से प्रो कबड्डी लीग का पूरा सीजन आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार में बिल्कुल फ्री देख सकेंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.