Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 39, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 24, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 24, 2023 at 8:00 AM
BLR vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 39, पीकेएल 10

BLR vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में दो दक्षिण भारतीय टीम यानी की बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच चेन्नई लेग के तीसरे दिन भिड़ंत होने वाली है। ये सीजन दोनों ही टीमों के लिए अभी तक कुछ खास अच्छा नही गया है, दोनों ही टीमों का डिफेंस इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन कर रहा है। बेंगलुरु बुल्स के स्टार रेडर भरत और तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत लगातार अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दोनों को अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पा रहा है।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस

तारीख – 24 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – चेन्नई

BLR vs TEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 39वां मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच चेन्नई में स्थिति एस.डी.ए.टी इंडोर स्टेडियम में 24 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में लगातार हार के बाद तेलुगु टाइटंस की गाड़ी एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है। तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल सीजन 10 में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उनको 5 में हार नसीब हुई है वहीं एक मैच में उनको जीत हाथ लगी है। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने 37-36 से जीत हासिल की थी। इस मैच में तेलुगु के कप्तान पवन सहरावत ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए एक और सुपर 10 पूरा किया था, वहीं डिफेंस में संदीप ढुल ने अपने अनुभव के साथ पॉइंट हासिल करके सभी का मुंह बंद कर दिया था।

इस सीजन में बेंगलुरु बुल्स का हाल भी तेलुगु टाइटंस की तरह हो रखा है, अपने होम ग्राउंड में लगातार हार के बाद टीम को चेन्नई के अंदर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत नसीब हुई है। बेंगलुरु बुल्स को इस सीजन में अभी तक खेले कुल 7 मुकाबले में से 5 में हार मिली है। तो वहीं सिर्फ दो ही मैच में उनको जीत हाथ लगी है।

इस सीजन के अंदर दूसरे लेग में पुणेरी पलटन के सामने बेंगलुरु बुल्स को 43-18 से हार झेलनी पड़ी थी। बेंगलुरु बुल्स की रेडिंग तिकड़ी भरत, नीरज और विकास कंडोला इस मैच में सिर्फ 8 ही पॉइंट हासिल कर पाए थे। इस सीजन में बेंगलुरु बुल्स का डिफेंस भी अभी तक बहुत शांत रहा है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

BLR:

सौरभ नांदल (C), अमन-द्वितीय, सुरजीत सिंह, नीरज नरवाल, रोहित कुमार नांदल, भरत-द्वितीय, विकास खंडोला

TEL:

मिलाद जब्बारी, अंकित जगलान, मोहित राठी, अजीत पवार, पवन सहरावत (C), प्रफुल्ल जवारे, रॉबिन चौधरी

BLR vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

BLR vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सौरभ, अमन, अजित, भरत, प्रफुल्ल

कप्तान- पवन सहरावत

उपकप्तान- विशाल

BLR vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 2

BLR vs TEL PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- सुरजीत, संदीप, अमन, नीरज, विकास

कप्तान- भरत

उपकप्तान- पवन सहरावत

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.