Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 17, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 10, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 14, 2023 at 12:38 PM
DEL vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 17, पीकेएल 10

DEL vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के पहले हफ्ते में हाई वोल्टेज मैच देखने के बाद बेंगलुरु के ग्राउंड में अभी तक सभी टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम तीसरे दिन भी कबड्डी में ड्रामा यू ही जारी रहने वाला है। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।

आइए जानते हैं, दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 17वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

DEL VS HAR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 17वां मुकाबला दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स के बीच बेंगलुरु के श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में 10 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

नवीन कुमार की कप्तानी में खेल रही दबंग दिल्ली की टीम ने सीजन 10 में पहला मैच हारने के बाद बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ अपना जीत का बिगुल बजा दिया है। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ बेंगलुरु लेग में अपने पहले ही मैच में दबंग दिल्ली की टीम ने 38-31 से बड़ी जीत हासिल की। बेंगलुरु के होम ग्राउंड होने के बाद भी टीम दबंग दिल्ली के सामने कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई। दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान नवीन ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और सुपर 10 अपने स्कोरकार्ड में जोड़ लिया है, वहीं विशाल भारद्वाज ने भी अपना कमाल दिखाते हुएडिफेंस के अंदर 4 पॉइंट हासिल किए।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने बेंगलुरु में पहुचते ही पॉइंट टेबल के अंदर अपना खाता खोल लिया है। हरियाणा की टीम ने इस सीजन में अभी तक 2 मुकाबले खेलें हैं जिसमें से उनको एक में भी जीत हासिल हुई है वहीं दूसरे में बड़ी हार झेलनी पड़ी। बेंगलुरु के अंदर अपने पिछले मैच में बुल्स के खिलाफ ही हरियाणा की टीम एक बार फिर से वापसी करते हुए 38-32 एक शानदार जीत हासिल की है।

हरियाणा स्टीलर्स की पूरी ही टीम ने बुल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, रेडरों में जहां विनय और सिद्धार्थ देसाई ने कमान संभाली रखी वहीं डिफेंस यूनिट में जयदीप के एडवांस टैकल ने टीम को पॉइंट टेबल के अंदर एक एडवांटेज दिला दी है।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 7

DEL:

विशाल भारद्वाज, योगेश, आशु मलिक, हिम्मत अंतिल, मोहित, नवीन-कुमार (C), मीतू महेंदर शर्मा

HAR:

जयदीप कुलदीप, राहुल सेठपाल, मोहित खलेर, मोहित (C), आशीष इग्नोर इग्नोर, विनय, सिद्धार्थ देसाई

मैच डिटेल्स

मैच – दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स

तारीख – 10 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – बेंगलुरु

DEL vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

DEL vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- विशाल, जयदीप, योगेश, सिद्धार्थ देसाई, मोहित

कप्तान- नवीन कुमार

उपकप्तान- आशु मालिक

DEL vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

DEL vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- विशाल, जयदीप, मोहित, आशु मालिक, मोहित नांदल

कप्तान- नवीन कुमार

उपकप्तान- सिद्धार्थ देसाई

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.