GUJ vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 49, पीकेएल 10

GUJ vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
नोएडा में खेले जा रहे पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के चौथे लेग में स्टार ऑफ वार्स की जंग में गुजरात जायंट्स के कप्तान फजल अत्राचली और बंगाल वॉरियर्स के सेनापति मनिंदर सिंह टकराने वाले हैं। इस सीजन के पिछले कुछ मैचों में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा है। जहां गुजरात की टीम लगातार मुकाबले जीत रही है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल वॉरियर्स को पिछले 4 मुकाबलों में से एक में भी जीत हासिल नहीं हुई है।
तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की गुजरात जायंट्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।
मैच डिटेल्स
मैच – गुजरात जायंट्स vs बंगाल वॉरियर्स
तारीख – 31 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – नोएडा
GUJ vs BEN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 49वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और बंगाल वॉरियर्स के बीच यूपी के नोएडा में मौजूद इंडोर स्टेडियम में 31 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।
बंगाल वॉरियर्स के लिए पीकेएल सीजन 10 का सफर अभी अच्छा नही गुजर रहा है, शुरुआती मैचों में जीत के बाद टीम को कोई भी बड़ी कामयाबी हाथ नही लगी है। बंगाल की टीम को इस सीजन में अभी तक 8 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल हुई है, वहीं 3 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
दबंग दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले ही मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 38-29 से हार झेलनी पड़ी थी। बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई है लेकिन दोनों ही कॉर्नर का हर मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना टीम की हार का कारण बन रहा है। टीम को इस समय एक जीत की सख्त जरूरत है ताकि पूरी ही टीम के मनोबल में बढ़ोतरी हो।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में गुजरात जायंट्स की टीम को फजल अत्राचली के आ जाने से काफी फायदा हो रहा है। गुजरात जायंट्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 5 में जीत हासिल हुई है। वहीं सिर्फ 3 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। तमिल थलाइवाज के खिलाफ पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम को जीत हासिल हुई थी।
इस सीजन फजल अत्राचली के डिफेंस में होने से गुजरात की टीम को काफी मदद मिल रही है, वहीं उनका अनुभव भी टीम के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। गुजरात के स्टार रेडर राकेश भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रतीक दहिया और सोनू जागलान उनका बखुबी साथ निभा रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
GUJ:
फजल अत्राचली (C), सोमबीर, रवि-कुमार, बालाजी-डी, रोहित गुलिया, मोहम्मद एस्माईल-नबीबख्श, राकेश
BEN:
शुभम शिंदे, वैभव गर्जे, दर्पण चौहान, हर्ष लाड, नितिन कुमार धनखड़, मनिंदर सिंह (C), श्रीकांत जाधव
GUJ vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सोमबीर, दर्पण, रोहित, नितिन, सोनू
कप्तान- मनिंदर सिंह
उपकप्तान- फजल अत्राचली
GUJ vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- फजल, सोमबीर, शुभम, सौरभ, नितिन
कप्तान- मनिंदर सिंह
उपकप्तान- राकेश
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.