Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

GUJ vs PAT पीकेएल 10 Dream11 Prediction, मैच 11, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 7, 2023 at 8:00 AM
Modified at :December 14, 2023 at 12:32 PM
GUJ vs PAT पीकेएल 10 Dream11 Prediction, मैच 11, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (पीकेएल 10) 11वां मुकाबला गुरुवार, 7 दिसंबर को खेला जाएगा। अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में कल आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे इसके बाद अगला लेग बेंगलुरु में शुरू होगा। गुजरात के सभी कबड्डी प्रेमी अपनी होम टीम गुजरात जाएंट्स को सपोर्ट करने भारी तादाद में ग्राउंड पर पहुचं सकते ही वहीं गुजरात की टीम अपने दर्शकों को निराश नही करना चाहेगी। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।

आइए जानते हैं, गुजरात जाएंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 11वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।

GUJ vs PAT पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 11वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में 7 दिसंबर को रात 9 बजे खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में गुजरात जाएंट्स का सफर अभी तक काफी अच्छा चल रहा है, अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में गुजरात जाएंट्स ने अभी तक कुल 2 मुकाबले खेलें हैं जिसमें से उनको दोनों ही मैच में जीत हासिल हुई है। यू मुंबा के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में गुजरात की टीम ने 39-37 से सिर्फ 2 पॉइंट्स से जीत हासिल की। गुजरात के कप्तान फ़ज़ल अत्राचली ने यू मुंबा के सामने काफी शानदार प्रदर्शन किया, फ़ज़ल ने डिफेंस यूनिट में 5 पॉइंट हासिल किए वहीं वहीं रेडरों में रोहित गुलिया और राकेश संगरोहा 7 व 9 पॉइंट कमाए।

वहीं तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में अपने पहले ही मैच में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 28-50 से बड़ी जीत हासिल की। एकतरफा मुकाबले में स्टार रेडर सचिन तंवर और इसी साल हरियाणा स्टीलर्स से पटना पाइरेट्स में जुड़े मंजीत ने तेलुगु के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया, जहां सचिन ने 14 रेड पॉइंट हासिल किए वहीं मंजीत ने 8 पॉइंट कमाए। अब पटना के सामने गुजरात जाएंट्स की बड़ी चुनौती खड़ी है, होम ग्राउंड के चलते गुजरात को अभी तक काफी मदद मिल रही हैं वहीं सुल्तान फ़ज़ल के आने से भी टीम के अंदर सही बैलेंस बन गया है। 

दोनों टीमों की स्टार्टिंग 7:

GUJ:

अरकम शेख, सौरव गुलिया, फजल अत्राचली (कप्तान), सोमबीर, मोहम्मद एस्माईल-नबीबख्श, रोहित गुलिया, सोनू जगलान

PAT:

नीरज-कुमार (कप्तान), कृष्ण ढुल, सी साजिन सी, अंकित, सचिन तंवर, मंजीत, संदीप कुमार

मैच डिटेल्स

मैच – गुजरात जाएंट्स vs पटना पाइरेट्स

तारीख – 7 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 9:00 बजे

स्थान – अहमदाबाद

GUJ vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 1

GUJ vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सचिन तंवर, सोनू जागलान, रोहित गुलिया, सोमबीर, कृष्ण ढुल

कप्तान- फजल अत्राचली

उपकप्तान- मंजीत

GUJ vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 2

GUJ vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सोमबीर, कृष्ण ढुल, रोहित गुलिया, सचिन तंवर, मंजीत 

कप्तान- राकेश संगरोहा

उपकप्तान- मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.