Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

GUJ vs TEL पीकेएल 10 Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, मैच 1, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :December 1, 2023 at 6:37 PM
Modified at :December 13, 2023 at 3:46 PM
GUJ vs TEL पीकेएल 10 Dream11 Prediction, Fantasy Prediction, मैच 1, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7

GUJ vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग 2023 सीजन 10 (पीकेएल) का बिगुल बजते ही नई संस्करण की शुरुआत हो जाएगी, सिर्फ कुछ ही पलों में पहला मुकाबला खेला जाना है। इस बार प्रो कबड्डी लीग 12 अलग-अलग ग्राउंड पर खेला जाएगा। पीकेएल सीजन 9 की बिल्कुल विपरीत इस बार बुधवार से लेकर सोमवार को दो-दो मुकाबले होंगे वहीं हर मंगलवार को के ही मैच खेला जाएगा। सीजन 10 के पहले लेग की शुरुआत अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया में 2 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक होगी।

GUJ vs TEL पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच अहमदाबाद के दी एरिना बाए ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में 2 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।

गुजरात जाएंट्स की अगर हम बात करें तो पिछला सीजन उनके के लिए काफी अच्छा रहा था, राकेश संगरोहा जैसे युवा खिलाड़ियों ने टीम में काफी अच्छे से अपना योगदान दिया है जिसके कारण से ही उनको रिटेन करके टीम में रखा गया, हालांकि शुरुआती मैचों में जीत हासिल करने के बाद भी टीम को प्लेऑफ में जगह नही मिली लेकिन सीजन 9 में फाइनल तक पुनेरी पलटन को पहुँचाने वाले फ़ज़ल अत्राचली को गुजरात जाएंट्स की टीम ने एक बार फिर से अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

गुजरात जाएंट्स की टीम 2017 और 2018 में फाइनल तक पहुचीं थी, 2017 की फाइनल टीम में फ़ज़ल भी शामिल थे, फ़ज़ल और मोहम्मद नबीबख्श के आ जाने से टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव की भी कोई कमी नही रही है।

तेलुगु टाइटंस का हाल पिछले सीजन में काफी खराब रहा था, विशाल भारद्वाज और प्रवेश भैंसवाल जैसे खतरनाक डिफेंडर होने के बाउजूद भी टीम को पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर ही रहना पड़ा था। सीजन 10 में तेलुगु की टीम ने काफी बड़े खिलाड़ियों को रिलज कर दिया है, लेकिन पूरे प्रो कबड्डी लीग इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्होंने हाई फ्लायर पवन शेरावत को अपनी टीम में जोड़ लिया है। इस सीजन में तेलुगु की टीम को पवन से काफी उम्मीद है।

दोनों टीमों की स्क्वाड:

गुजरात जाएंट्स:

सोमबीर, विकास जागलान, सौरव गुलिया, दीपक राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, मोरे जीबी, जीतेंद्र यादव, नितेश, जगदीप, बालाजी डी, मनुज, सोनू, राकेश, रोहन सिंह, पारतीक दहिया, फज़ल अत्राचली, रोहित गुलिया, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श,  अरकम शेख

तेलुगु टाइटंस:

शंकर भीमराज गदाई, ओंकार आर. मोरे, गौरव दहिया, मोहित, अजीत पांडुरंग पवार, रॉबिन चौधरी, परवेश भैंसवाल, रजनीश, मोहित, नितिन, विजय, पवन सहरावत, हामिद मिर्जाई नादेर, मिलाद जब्बारी

मैच डिटेल्स

मैच – तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जाएंट्स

तारीख – 2 Dec 2023, 8:00 PM IST

स्थान – अहमदाबाद

GUJ vs TEL PKL 10: Dream11 टीम

खिलाड़ी- फजल अत्राचली, प्रवेश भैंसवाल, रोहित गुलिया, शंकर गदाई, रवि कुमार, राकेश संगरोहा, पवन सहरावत

कप्तान- राकेश संगरोहा

उपकप्तान- पवन सहरावत

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.