Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

HAR vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 31, पीकेएल 10

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 19, 2023 at 7:30 AM
Modified at :December 27, 2023 at 5:45 PM
HAR vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 31, पीकेएल 10

HAR vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) का तीसरा लेग अपने आखिरी चरण में पहुचं चुका है, 20 दिसंबर को पुणे के अंदर तीसरे लेग का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। पीकेएल 10 में मंगलवार को होने वाले इकलौते मुकाबले में दो मजबूत डिफेंस टीम यानी की हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जाएंट्स एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, इस सीजन में हरियाणा का सामना गुजरात जाएंट्स से पहली बार हो रहा है और गुजरात के कप्तान फजल अत्राचली की चालाकी भरी चुनौती के आगे हरियाणा की जीत की राह आसान नहीं होने वाली है।

तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।

मैच डिटेल्स

मैच – हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जाएंट्स

तारीख – 19 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे

स्थान – पुणे

HAR vs GUJ पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 31वां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच पुणे में मौजूद बैडमिंटन हॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।

इस सीजन में पहले ही मैच में मिली हार के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने जबरदस्त वापसी की है। बाहुबली नाम से कबड्डी में मशहूर हरियाणा के कप्तान सिद्धार्थ देसाई ने टीम के लिए अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पीकेएल सीजन 10 में हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको 3 मैचों में लगातार जीत हासिल हुई है, वहीं इस सीजन में अपने पहले ही मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पुणेरी पलटन के खिलाफ पुणे में ही हरियाणा स्टीलर्स की टीम को 44-39 के शानदार अंतर से जीत हासिल हुई थी।

हरियाणा स्टीलर्स के युवा कप्तान जयदीप दहिया लगातार ही टीम को सामने आकर अच्छे से लीड कर रहे हैं, विरोधी टीम के खिलाफ डिफेंस में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वहीं विनय, आशीष और सिद्धार्थ देसाई की तिकड़ी बारी-बारी रेडिंग के अंदर पॉइंट हासिल करके टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा की टीम गुजरात के खिलाफ मुकाबले को जीतकर अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

वहीं अगर हम गुजरात जाएंट्स की बात करें तो अहमदाबाद में अपने होम ग्राउंड पर लगातार मुकाबलों को जीतकर गुजरात जाएंट्स ने बाकी टीमों पर अपना दबदबा बनाकर रखा था। लेकिन बेंगलुरु में आकर इस टीम ने मानो घुटने टेक दिए, टीम को लगातार तीन जीत के बाद दो करारी हार का सामना करना पड़ा।

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 35-32 से करारी हार मिली थी, टीम के स्टार रेडर राकेश संघरोहा एक बार फिर से इस मैच में पॉइंट लेने में नाकाम रहे थे। हालांकि, गुजरात को जीवनदान दिलाने वाले सोनू जागलान ने जयपुर के खिलाफ भी सुपर 10 लगाते हुए टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिशि की, लेकिन डिफेंस के अंदर पॉइंट्स लीक करने के कारण गुजरात जाएंट्स को इस सीजन में दूसरी हार नसीब हुई थी। अब गुजरात जाएंट्स के कप्तान फजल अत्राचली अपने हार के इस दौर को खत्म करना चाहेंगे और हरियाणा को पछाड़कर सीजन की चौथी जीत हासिल करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

HAR:

जयदीप कुलदीप, राहुल सेठपाल, मोहित खलेर, मोहित (C), आशीष, विनय, सिद्धार्थ देसाई

GUJ:

अरकम शेख, सौरव गुलिया, फजल अत्राचली (C), सोमबीर, रोहित गुलिया, राकेश संगरोया, सोनू जगलान

HAR vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

HAR vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- सोमबीर, राहुल, आशीष, विनय, राकेश

कप्तान- फजल अत्राचली

उपकप्तान- जयदीप

HAR vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

HAR vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- फजल, जयदीप, सोमबीर, विनय, राकेश

कप्तान- सोनू जागलान

उपकप्तान- आशीष

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Vishal Chhikara
Vishal Chhikara

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.