Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024 के ऑक्शन में सोल्ड होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :December 20, 2023 at 12:58 AM
Modified at :December 27, 2023 at 5:49 PM
IPL 2024 के ऑक्शन में सोल्ड होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

इस बार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने रिकॉर्ड तोड़ बोलियां लगाई है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोला एरिना में आयोजित किया गया, जिसमें कई सारे खिलाड़ियों की किस्मत खुली और वह करोड़ों की कीमत पर खरीदे गए। इस ऑक्शन में कई सारे खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा बरसाया गया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ₹24.75 करोड़ की कीमत के साथ सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे, तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

गौरतलब हो कि, आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी थे। इस ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी खूब पैसे बरसाए गए। उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी को CSK ने ₹8.4 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा। वह इस ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। यह भी बता दें कि, रिजवी को पहली बार आईपीएल में किसी टीम ने खरीदा है। अब आइए जानते हैं कि IPL 2024 के ऑक्शन में किन-किन खिलाड़ियों पर बोली लगी है और वह कितनी कीमत पर खरीदे गए हैं।

IPL 2024 के ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली:

रोवमैन पॉवेल (बेस प्राइस ₹1.0 करोड़) – ₹7.4 करोड़ (RR)

हैरी ब्रूक (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹4.0 करोड़ (DC)

ट्रैविस हेड (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹6.8 करोड़ (SRH)

वानिंदु हसरंगा (बेस प्राइस ₹1.5 करोड़) – ₹1.5 करोड़ (SRH)

रचिन रवींद्र (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹1.8 करोड़ (CSK)

शार्दुल ठाकुर (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹4.0 करोड़ (CSK)

अज़मतुल्लाह उमरज़ई (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹50 लाख (GT)

पैट कमिंस (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹20.50 करोड़ (SRH)

गेराल्ड कोएट्जी (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹5.0 करोड़ (MI)

हर्षल पटेल (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – 11.75 करोड़ (PBKS)

डेरिल मिशेल (बेस प्राइस ₹1.0 करोड़) – ₹14.0 करोड़ (CSK)

क्रिस वोक्स (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹4.2 करोड़ (PBKS)

ट्रिस्टन स्टब्स (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹50 लाख (DC)

केएस भरत (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹50 लाख (KKR)

चेतन सकारिया (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹50 लाख (KKR)

अल्ज़ारी जोसेफ (बेस प्राइस ₹1.0 करोड़) – ₹11.5 करोड़ (RCB)

उमेश यादव (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹5.8 करोड़ (GT)

शिवम मावी (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹6.4 करोड़ (LSG)

मिशेल स्टार्क (बेस प्राइस ₹2.0 करोड़) – ₹24.75 करोड़ (KKR)

जयदेव उनादकट (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹1.6 करोड़ (SRH)

दिलशान मदुशंका (बेस प्राइस ₹50 लाख) – ₹4.6 करोड़ (MI)

शुभम दुबे (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹5.8 करोड़ (RR)

समीर रिज़वी (बेस प्राइस ₹20 लाख) – 8.4 करोड़ (CSK)

अंगकृष रघुवंशी (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹20 लाख (KKR)

अर्शिन कुलकर्णी (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹20 लाख (LSG)

शाहरुख खान (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹7.4 करोड़ (GT)

रमनदीप सिंह (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹20 लाख (KKR)

टॉम कोहलर कैडमोर (बेस प्राइस ₹40 लाख)- ₹40 लाख (RR)

रिकी भुई (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹20 लाख (DC)

कुमार कुशाग्र (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹7.20 करोड़ (DC)

यश दयाल (बेस प्राइस ₹20 लाख) – ₹5.0 करोड़ (RCB)

सुशांत मिश्रा (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹2.20 करोड़ (GT)

आकाश महाराज सिंह (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (SRH)

कार्तिक त्यागी (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹60 लाख (GT)

रसिख सलाम डार (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (DC)

मानव सुथर (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (GT)

मणिमारन सिद्धार्थ (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹2.40 करोड़ (LSG)

श्रेयस गोपाल (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (MI)

शेरफन रदरफोर्ड (बेस प्राइस- ₹1.5 करोड़) – ₹1.5 करोड़ (RCB)

एश्टन टर्नर (बेस प्राइस- ₹1.0 करोड़) – ₹1.0 करोड़ (LSG)

टॉम करन (बेस प्राइस- ₹1.5 करोड़) – ₹1.5 करोड़ (RCB)

डेविड विली (बेस प्राइस- ₹2.0 करोड़) – ₹2.0 करोड़ (LSG)

स्पेंसर जॉनसन (बेस प्राइस- ₹50 लाख) – ₹10.0 करोड़ (GT)

मुस्तफिजुर रहमान (बेस प्राइस- ₹2.0 करोड़) – ₹2.0 करोड़ (CSK)

झाई रिचर्ड्सन (बेस प्राइस- ₹1.5 करोड़) – ₹5.0 करोड़ (DC)

नुवान थुसारा (बेस प्राइस- ₹50 लाख) – ₹4.80 करोड़ (MI)

नमन धीर (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (MI)

अंशुल कंबोज (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (MI)

सुमित कुमार (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹1 करोड़ (DC)

आशुतोष शर्मा (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (PBKS)

विश्वनाथ सिंह (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (PBKS)

शशांक सिंह (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (PBKS)

तनय त्यागराजन (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (PBKS)

रॉबिन मिंज (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹3.6 करोड़ (GT)

प्रिंस चौधरी (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (PBKS)

जतावेद सुब्रमण्यम (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (SRH)

मनीष पांडे (बेस प्राइस- ₹50 लाख) – ₹50 लाख (KKR)

राईली रूसो (बेस प्राइस- ₹2.0 करोड़) – ₹8.0 करोड़ (PBKS)

लोकी फर्ग्युसन (बेस प्राइस- ₹2.0 करोड़) – ₹2.0 करोड़ (RCB)

मुजीब उर रहमान (बेस प्राइस- ₹2.0 करोड़) – ₹2.0 करोड़ (KKR)

अरशद खान (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (LSG)

मोहम्मद नबी (बेस प्राइस- ₹1.5 करोड़) – ₹1.5 करोड़ (MI)

शाई होप (बेस प्राइस- ₹75 लाख) – ₹75 लाख (DC)

गस एटकिंसन (बेस प्राइस- ₹1.0 करोड़) – ₹1.0 करोड़ (KKR)

स्वास्तिक चिकारा (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (DC)

आबिद मुश्ताक (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (RR)

शिवालिक शर्मा (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (MI)

अरावेली अविनाश (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (CSK)

नांद्रे बर्गर (बेस प्राइस- ₹50 लाख) – ₹50 लाख (RR)

साकिब हुसैन (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (KKR)

सौरव चौहान (बेस प्राइस- ₹20 लाख) – ₹20 लाख (RCB)

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.