JAI vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 18, पीकेएल 10

JAI vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में रोमांचक मुकाबलों के बाद एक बार फिर से स्टार वॉर होने वाली है, पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले अर्जुन देशवाल और प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल डिफेंडर फजल अत्राचली एक बार से बेंगलुरु के ग्राउंड पर भिड़ेंगे। सभी टीमें इस बार के खिताब को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, रोमांचक मैचों के साथ सभी टीमों के बीच पीकेएल 10 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है।
आइए जानते हैं, गुजरात जाएंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और आज प्रो कबड्डी लीग 2023 के लिए 18वें मैच में संभावित प्लेइंग 7 क्या होगी।
JAI vs GUJ पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 18वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच बेंगलुरु में मौजूद श्री कंटीरवा इंडोर स्टेडियम में 11 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के पॉइंट टेबल में नंबर 1 पर चल रही गुजरात जाएंट्स का नेतृत्व फ़ज़ल अत्राचली ने इस साल काफी अच्छे से संभाल रखा है। गुजरात जाएंट्स की टीम अपने शुरुआती दोनों ही मैच में शानदार प्रदर्शन करके जीती थी, वहीं पिछले मैच में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के सामने गुजरात को मुकाबला हारना पड़ा।
अहमदाबाद लेग के अंदर अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को पटना पाइरेट्स के खिलाफ मात्र 3 पॉइंट्स के गैप से 33-30 से हार झेलनी पड़ी। गुजरात की तरफ से राकेश ने सर्वाधिक 11 रेड पॉइंट हासिल किए लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी रेडर पूरे मैच में अपनी छाप नही छोड़ पाया। हर मैच में फ़ज़ल अत्राचली के सबसे अहम रेडर सोनू जागलान भी सिर्फ 1 ही पॉइंट हासिल कर पाए, हालांकि गुजरात का डिफेंस मैच के दौरान काफी गरजा सोमबीर और सौरव गुलिया की जोड़ी ने डिफेंस में 9 पॉइंट अर्जित किए लेकिन फिर भी वो मैच में जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स का सीजन 10 अभी तक काफी फीका रहा है, अहमदाबाद के अंदर पहले लेग में जयपुर ने दो मुकाबले खेलें जिसमें से उनको एक में भी जीत नसीब नही हुई। जहां पहले मैच में जयपुर को हार का सामना करना पड़ा वहीं दूसरे मैच में सीजन 10 का पहला टाई मैच खेलते हुए 3 पॉइंट्स लेकर पॉइंट टेबल में थोड़ी सी बढ़त बनाई।
पीकेएल के अंदर बड़े नामों से लदी जयपुर की टीम इस साल ग्राउंड के अंदर औसत सी नजर आई है। बंगाल वारियर्स के खिलाफ जयपुर के पिछला मुकाबला 28-28 से टाई हुआ। जयपुर के स्टार रेडर अर्जुन देशवाल बंगाल की डिफेंस के सामने सिर्फ 3 ही टच पॉइंट हासिल कर पाए, जिसके चलते टीम को शुरुआती हॉफ में बढ़त नही मिल पाई लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सब्सिट्यूट होकर मेट पर आए भवानी राजपूत ने जयपुर की जबरदस्त वापसी करवाई और सीजन में अपना पहला सुपर 10 भी पूरा किया।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
JAI:
साहुल कुमार, रेजा मीरबाघेरी, अंकुश, सुनील कुमार (C), अभिषेक केएस, अर्जुन देशवाल, राहुल चौधरी
GUJ:
अरकम शेख, सौरव गुलिया, फजल अत्राचली (C), सोमबीर, रोहित गुलिया, राकेश संगरोहा, सोनू जागलान
मैच डिटेल्स
मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जाएंट्स
तारीख – 11 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – बेंगलुरु
JAI vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- फजल अत्राचली, सौरव, अरक़म शेख, सुनील, राकेश संगरोहा
कप्तान- अर्जुन देशवाल
उपकप्तान- अंकुश
JAI vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- अंकुश, सौरव, सुनील, राकेश, सोनू
कप्तान- अर्जुन देशवाल
उपकप्तान- फजल अत्राचली\
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.