Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल (PKL) इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले टॉप पांच डिफेंडर

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 11, 2023 at 9:06 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:44 PM
पीकेएल (PKL) इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले टॉप पांच डिफेंडर

इन डिफेंडर्स ने टीम की ढाल बनकर अहम मौकों पर अपना योगदान दिया है।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) की शुरुआत साल 2014 में की गई थी और ये दुनिया भर में मौजूद कबड्डी के फैंस ही हैं जिन्होंने इस लीग को अपने दसवें सीजन तक का सफर तय करने में अहम योगदान दिया है। इस बीच ऐसे कई रेडर्स हैं जिन्होंने इस लीग के जरिए खूब फेम कमाया है, लेकिन डिफेंडर्स ने भी अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फजल अत्राचली, मंजीत छिल्लर और सुरेंदर नाडा जैसे महान डिफेंडर्स इस लीग का हिस्सा रहे हैं। इन्हीं महान डिफेंडर्स को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम PKL के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स अर्जित करने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

इन डिफेंडर्स के नाम दर्ज है PKL इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट:

5. सुरजीत सिंह – 358 पॉइंट्स

सुरजीत सिंह ने तीसरे सीजन में अपना PKL डेब्यू किया था और उस समय वो पुनेरी पलटन के लिए खेलते थे। उन्होंने पहले ही सीजन में 49 टैकल पॉइंट्स बटोरते हुए सबको प्रभावित किया था। सुरजीत अपने PKL करियर में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने सीजन 5 से लेकर सीजन 8 तक प्रत्येक मौके पर 50 से अधिक टैकल पॉइंट्स हासिल करते हुए एक महान डिफेंडर का दर्जा हासिल किया था। आज उनके 358 टैकल पॉइंट्स हैं और सीजन 10 में बेंगलुरु बुल्स के लिए खेल रहे हैं।

4. संदीप नरवाल – 360 पॉइंट्स

संदीप नरवाल ने PKL करियर की शुरुआत में एक बेहतरीन ऑल-राउंडर के रूप में पहचान बनाई थी। वो हालांकि पहले रेडिंग पर अधिक ध्यान देते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता वो एक स्पेशलिस्ट डिफेंडर बनते चले गए। वो एक बार पटना पाइरेट्स और एक बार दबंग दिल्ली की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अपने शानदार करियर में 360 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। दुर्भाग्यवश PKL 10 के ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

3. गिरीश मारुति एर्नाक – 360 पॉइंट्स

गिरीश मारुति एर्नाक PKL इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। पहले सीजन में एक उभरते हुए डिफेंडर से लेकर एक महान डिफेंडर बनने तक का सफर बहुत शानदार रहा है। पिछले सीजन की बात करें तो उन्होंने 51 पॉइंट्स अर्जित किए थे और दसवें सीजन की बात करें तो वो यू मुम्बा के लिए खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने 360 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए हैं और PKL इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर्स की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

2. मनजीत छिल्लर – 391 पॉइंट्स

मनजीत छिल्लर कबड्डी के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने PKL के शुरुआती सीजंस में इस लीग को लोकप्रियता दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि उन्हें एक ऑल-राउंडर होने की संज्ञा दी जाती है, लेकिन एक डिफेंडर के रूप में उन्होंने कई मौकों पर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। वो सीजन 8 में दबंग दिल्ली की विजेता टीम का हिस्सा रहे थे, जो उनका इस लीग में एक खिलाड़ी के तौर पर आखिरी सीजन रहा। वो इस समय तेलुगू टाइटंस के सहायक कोच हैं और अपने PKL करियर में उन्होंने 391 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।

1. फजल अत्राचली – 432 पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं रह गई है क्योंकि अब विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में अपनी छाप छोड़ने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर PKL को लोकप्रियता दिलाने में ईरानी डिफेंडर फजल अत्राचली का बहुत बड़ा योगदान है। अत्राचली अपने करियर में 4 टीमों के लिए खेले हैं और दसवें सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने PKL करियर में 432 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए हैं, जो उन्हें इस लीग के इतिहास का सबसे सफल डिफेंडर साबित करते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement