PAT vs HAR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 45, पीकेएल 10

PAT vs HAR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
प्रो कबड्डी लीग 2023 (PKL 10) अपने चौथे चरण में प्रवेश कर गया है। अब 29 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक के सारे मुकाबले नोएडा में मौजूद इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। पीकेएल सीजन 10 के चौथे लेग के पहले ही मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स टकराने जा रही है। जहां पटना पाइरेट्स की टीम अभी बुरे दौर से गुजर रही है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स के लिए ये सीजन यादगार बनता जा रहा है।
तो चलिए हम इस आर्टिकल में जानते हैं की पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले मैच के लिए किन खिलाड़ियों को चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, साथ ही इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7 क्या होगी।
मैच डिटेल्स
मैच – पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख – 29 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – नोएडा
PAT vs HAR पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का 45वां मुकाबला पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच यूपी के नोएडा में मौजूद इंडोर स्टेडियम में 29 दिसंबर को रात 8 बजे खेला जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग के खिताब को तीन बार अपने नाम करने वाली पटना पाइरेट्स की टीम का हाल इस समय बुरा हो रखा है। पटना पाइरेट्स ने सीजन 10 में अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उनको सिर्फ 3 में जीत हासिल हुई है वहीं 4 मैचों में उनके हाथ हार लगी है।
पुणेरी पलटन के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 46-28 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पटना पाइरेट्स का डिफेंस एक बार फिर से टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहा है। पटना के लिए सिर्फ सचिन ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय पटना टीम के पास और टीमों के लिए कोई खास रणनीति नजर नही आ रही है।
हरियाणा स्टीलर्स की टीम पीकेएल के सीजन 10 में शानदार दौर से गुजर रही है। हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में कुल 7 मुकाबलों में से 5 में जीत हासिल की वहीं सिर्फ 2 ही मैच उनको अभी तक हारने पड़े है। तमिल थलाइवास के खिलाफ उनके ही होम ग्राउंड पर हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने एक शानदार जीत हासिल की थी। इस समय टीम के लिए स्टार रेडर विनय और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। डिफेंस की अगर हम बात करें तो पूरे ही सीजन 10 में हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंडरो का किसी भी खिलाड़ी के पास कोई तोड़ नही है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
PAT:
नीरज-कुमार (C), कृष्ण ढुल, मनीष, अंकित, सचिन तंवर, मंजीत, मुरुगथामुथ सुधाकर
HAR:
जयदीप कुलदीप, राहुल सेठपाल, मोहित खलेर, मोहित (C), विनय, के प्रपंजन, सिद्धार्थ देसाई
PAT vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- कृष्ण, मोहित, मोहित नांदल, अंकित, विनय
कप्तान- सचिन तंवर
उपकप्तान- जयदीप
PAT vs HAR PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी- जयदीप, मोहित, मोहित नांदल, अंकित, विनय
कप्तान- सचिन तंवर
उपकप्तान- कृष्ण
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.