Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: अर्जुन देशवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 700 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले 10वें खिलाड़ी बने

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 11, 2023 at 10:18 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:44 PM
PKL 10: अर्जुन देशवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 700 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले 10वें खिलाड़ी बने

दिग्गज रेडर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में जयपुर पिंक पैंथर्स के दिग्गज रेडर अर्जुन देशवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब पीकेएल में 700 रेड प्वॉइंट हो गए हैं। अर्जुन देशवाल ने ये कारनामा अपने 71वें मैच के दौरान किया। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में ना केवल सुपर-10 लगाकर अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई, बल्कि इस दौरान 700 रेड प्वॉइंट का आंकड़ा भी हासिल किया। पीकेएल में ये कारनामा करने वाले अर्जुन देशवाल अब ओवर ऑल 10वें खिलाड़ी बन गए हैं।

PKL 10: अर्जुन देशवाल ने सुपर-10 लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में अर्जुन देशवाल ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल मिलाकर 15 प्वॉइंट हासिल किए। एक समय जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम काफी पीछे थी लेकिन अर्जुन देशवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ना केवल टीम की मैच में वापसी कराई, बल्कि टीम ने आखिर में जीत भी हासिल की। अर्जुन देशवाल ने लगभग अकेले दम पर टीम की वापसी कराई। इससे निश्चित तौर पर उनका कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया होगा। अर्जुन देशवाल के अब 71 मैचों में 709 प्वॉइंट हो गए हैं और वो दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

परदीप नरवाल के नाम है पीकेएल में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट

आपको बता दें कि प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट्स दर्ज करने का रिकॉर्ड डुबकी किंग के नाम से मशहूर परदीप नरवाल के नाम है। वो PKL में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400 और 1500 रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा PKL इतिहास में बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा, पवन सेहरावत और राहुल चौधरी के ही 1000 से ऊपर रेड प्वॉइंट्स हैं।

वैसे अगर पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। नवीन कुमार, अजय ठाकुर, सचिन तंवर, विकाश कंडोला और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.