PKL 10: बेंगलुरू बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमों के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में 9 दिसंबर को 14वां मुकाबला बेंगलुरू बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स के लिए पीकेएल के इस सीजन का आगाज काफी खराब हुआ है। टीम को अपने पहले ही मैच में यूपी योद्धा के खिलाफ 57-27 से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। पहले ही मैच में इतनी बड़ी हार मिलने की वजह से निश्चित तौर पर टीम के कॉन्फिडेंस पर असर पड़ा होगा।
हालांकि, हेड कोच मनप्रीत सिंह को पता है कि कमबैक कैसे किया जाता है और वो बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ जरूर एक अलग तरह की रणनीति से उतरना चाहेंगे। वहीं बेंगलुरू बुल्स की अगर बात करें तो वो लगातार तीन मुकाबले हार चुके हैं। अपने होम लेग में भी उनको हार का सामना करना पड़ा और इसी वजह से उनके ऊपर काफी ज्यादा दबाव होगा।
मैच डिटेल्स
मैच – बेंगलुरू बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख – 9 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – बेंगलुरु
बेंगलुरू बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 8
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 5
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 3
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 59-38
न्यूनतम स्कोर – 27-24
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.