Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: परदीप नरवाल को सब्सीट्यूट करने का फैसला सही था? खेल नाउ एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा बयान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 3, 2023 at 5:50 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:27 PM
PKL 10: परदीप नरवाल को सब्सीट्यूट करने का फैसला सही था? खेल नाउ एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा बयान

‘डुबकी किंग’ के लिए पहला मैच अच्छा साबित नहीं हुआ।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का आगाज यूपी योद्धा के लिए अच्छा नहीं हुआ। उनकी टीम को करीबी मुकाबले में यू-मुम्बा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में यूपी के कप्तान परदीप नरवाल बुरी तरह फ्लॉप हुए और वो खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हुए। इसी वजह से पहले हाफ में ही उन्हें बाहर कर दिया गया। परदीप ने कुल मिलाकर 6 रेड किए और एक भी प्वॉइंट नहीं ले पाए और शायद इसी वजह से कोच ने उन्हें बाहर बिठाने का फैसला किया। परदीप का नहीं चल पाना PKL 10 में उनकी टीम की हार का मुख्य कारण रहा।

परदीप नरवाल जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठाना काफी चौंकाने वाला रहा लेकिन कोच जसवीर गूलिया के पास शायद और कोई ऑप्शन नहीं बचा था, क्योंकि परदीप बिल्कुल भी अपने लय में नहीं लग रहे थे। परदीप नरवाल के सब्सीट्यूशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि आखिर इतनी जल्दी उन्हें क्यों बाहर बैठा दिया गया। आइए जानते हैं कि क्या परदीप नरवाल को पहले हाफ में ही बेंच पर बिठाने का फैसला सही था और क्या यूपी के कोच ने ये सही डिसीजन लिया?

अगर हम बात करें तो खेल नाउ टीवी के एक्सपर्ट्स का मानना है कि परदीप नरवाल को इतनी जल्दी कोर्ट से बाहर नहीं भेजना चाहिए था, क्योंकि उनकी उपस्थिति ही बाकी टीमों के लिए एक चुनौती की तरह होती है।

परदीप नरवाल को बेंच पर नहीं बिठाना चाहिए था – खेल नाउ एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक “परदीप नरवाल को इतनी जल्दी कोर्ट से बाहर नहीं भेजना चाहिए था। वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं। आप जितना विश्वास सुरेंदर गिल पर करते हैं, उतना ही परदीप नरवाल पर भी करना चाहिए। सुरेंदर गिल आपके सेकेंड बेस्ट रेडर हैं। यूपी की टीम तीन प्वॉइंट से सिर्फ हारी है और अगर परदीप नरवाल होते तो ये मार्जिन उनके लिए कुछ भी नहीं होता। सुरेंदर गिल आखिर में दो बार टैकल किए गए, अगर इस टाइम परदीप नरवाल होते तो फिर उनका बॉडी लैंग्वेज कुछ अलग होता।”

परदीप इस मैच में सेफ खेल रहे थे – रोहित कुमार

वहीं बेंगलुरू बुल्स के पूर्व कप्तान रोहित कुमार ने भी परदीप नरवाल के सब्सीट्यूशन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने परदीप नरवाल की स्ट्रैटजी पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसा लग रहा था कि जैसे परदीप खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने कहा “परदीप नरवाल ऐसे रेडर नहीं हैं कि जो सेफ खेलें। वो पहली ही रेड से प्वॉइंट लाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस मैच में वो सेफ खेल रहे थे।”

परदीप ने शुरु में नहीं की प्वॉइंट लेने की कोशिश

अगर हम देखें तो परदीप नरवाल जब मुकाबला खेलने के लिए उतरे तो उन्होंने अपनी ज्यादातर रेड खाली ही करी। वो प्वॉइंट लेने की कोशिश ही नहीं कर रहे थे। यहां तक कि कमेंटेटर्स को भी ऐसा लग रहा था कि जैसे परदीप नरवाल सेफ खेलने की कोशिश कर रहे हों। शायद यही वजह है कि परदीप नरवाल के अंदर वो स्पीड और चपलता नहीं देखने को मिली, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

परदीप नरवाल को बेंच पर बिठाकर अनिल कुमार को लाया गया और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 प्वॉइंट लिए। यूपी की टीम सिर्फ तीन ही प्वॉइंट से मैच हारी है और परदीप के बारे में ये कहा जाता है कि वो मैच के आखिर में जाकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में हर एक फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या अगर परदीप नरवाल पूरा मैच खेलते तो यूपी योद्धा को जीत दिला देते ?

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.