PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यूपी योद्धा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

डिफेंडिंग चैंपियन बेहतर कॉन्फिडेंस के साथ इस मैच में उतरेंगे।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 (PKL 10) में बुधवार को पहला मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स की अगर बात करें तो अभी तक उनका प्रदर्शन काफी मिला-जुला रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने दो मैच में जीत हासिल की है और दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं एक मुकाबला टाई रहा है। पिछले मैच में जिस तरह से जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत हासिल की थी, उसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया होगा। वो एक और मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेंगे। वहीं यूपी योद्धा की अगर बात करें तो उन्होंने पांच में से दो मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – जयपुर पिंक पैंथर्स vs यूपी योद्धा
तारीख – 19 Dec 2023, भारतीय समयानुसार, रात 8:00 बजे
स्थान – पुणे
JAI vs UP हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 12
जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 4
यूपी योद्धा ने जीता – 5
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 45-53
न्यूनतम स्कोर – 24-22
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.