Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने लगातार चौथी हार के बाद जताई निराशा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 10, 2023 at 5:17 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:41 PM
PKL 10: बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने लगातार चौथी हार के बाद जताई निराशा

बेंगलुरु बुल्स को अपने होम लेग में लगातार दो करारी हार का सामना करना पड़ा।

PKL 10 में बेंगलुरु बुल्स के लिए मुसीबतें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इस बार उन्हें हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 38-32 से हार झेलनी पड़ी है, जिसके कारण वो अंक तालिका में 11वें स्थान पर खिसक गई है। बैंगलोर की ओर से भरत हूडा लगातार रेडिंग में अच्छा कर रहे हैं और हरियाणा के खिलाफ उन्होंने 14 रेडिंग पॉइंट्स अर्जित किए थे, लेकिन किसी एक खिलाड़ी के अच्छा करने से टीम नहीं जीत जाती। दूसरी ओर हरियाणा के डिफेंस ने बुल्स के लिए मैच में वापसी कर पाना मुश्किल कर दिया था।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तरफ बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने एक बार फिर गलतियों को लेकर अपने खिलाड़ियों को लताड़ा है। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में पहली जीत पर खुशी जताई है।

भरत को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा – रणधीर सिंह सहरावत

बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने कहा, “भरत हर मैच में बेहतर करते जा रहे हैं, लेकिन उन्हें सपोर्ट नहीं मिल पा रहा। भरत के साथी नीरज नरवाल उम्मीद से ज्यादा गलतियां कर चुके हैं। यहां तक कि टॉप रेडार विकास कंडोला बोनस भी नहीं ला पा रहे।”

भरत को ज्यादा से ज्यादा बार टैकल करते हुए ही हम मैच जीत सकते थे – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “बेंगलुरु बुल्स एक अच्छी टीम है और उन्हें घरेलू फैंस का सपोर्ट मिल रहा था। हमारी और उनकी टीम भी पिछला मैच हार चुकी थी, वहीं मैच शुरुआत में बराबरी पर रहा, लेकिन हमारी जीत का एक ही तरीका था कि हम भरत को ज्यादा से ज्यादा बार टैकल करें और ऐसा करने में सफल भी रहे।”

जयदीप दहिया ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान मोहित नंदल ने कहा, “जयदीप दहिया हमारी टीम के बेस्ट रेडर्स में से एक हैं। हमारी डिफेंस टीम ने पहले ही रणनीति बना ली थी कि आज हमें सब्र से काम लेना है। हमने उम्मीद नहीं की थी कि जयदीप सब्र बनाए रख पाएंगे क्योंकि वो अक्सर एडवांस टैकल की ओर जाते हैं। जयदीप ट्रेनिंग के दौरान भी अच्छा करे हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.