Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: डिफेंस की खामियों के कारण टीम जीत नहीं पाई, दबंग दिल्ली के कोच ने कमजोर कड़ी पर डाली रोशनी

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 11, 2023 at 4:57 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:43 PM
PKL 10: डिफेंस की खामियों के कारण टीम जीत नहीं पाई, दबंग दिल्ली के कोच ने कमजोर कड़ी पर डाली रोशनी

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

PKL 10 दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स की भिड़ंत बहुत रोमांचक रही, जिसमें आखिरी समय तक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दिल्ली अभी तक अच्छा करती आ रही थी, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि वो युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित स्टेलर्स को दबाव में ला सकती है। मगर परिणाम इससे उलटा निकल कर आया क्योंकि हरियाणा स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली को 35-33 के स्कोर से हराकर चौंका दिया है।

मैच के शुरुआती मिनटों में ही हरियाणा की टीम ऑल-आउट हो चली थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की थी। दिल्ली की ओर से नवीन कुमार, वहीं हरियाणा की ओर से सिद्धार्थ देसाई ने सुपर-10 स्कोर किए, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन स्टीलर्स का बेहतर साबित हुआ। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने अपनी टीम की हार का कारण बताया, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच ने लगातार दूसरी जीत पर खुशी जताई है।

हम शुरुआत में प्लान पर अमल नहीं कर पाए – मनप्रीत सिंह

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “मैंने पहले ही बोला था कि ये मुकाबला करीबी रहने वाला है क्योंकि हरियाणा और दिल्ली का मैच हमेशा कांटेदार रहा है। पिछले सीजन में भी आखिरी रेड पर मैच का परिणाम आया था, जब नवीन ने बोनस और एक पॉइंट अर्जित किया था। शुरुआत में जरूरी नहीं होता कि मैच आपके प्लान के मुताबिक आगे बढ़ेगा और सामने वाली टीम भी आपके प्लान अनुसार ही खेलेगी। हम शुरुआत में अपने प्लान पर अमल नहीं कर पाए थे, लेकिन टाइम-आउट के दौरान हमने रणनीति पर टिके रहने का प्लान बनाया और ये रणनीति कारगर भी रही।”

क्यों हुई दबंग दिल्ली की हार?

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने अपनी हार का कारण बताते हुए कहा, “पहले और दूसरे हाफ में भी हमारा डिफेंस कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा था। आखिरी ढाई मिनट की बात करूं तो हमारी टीम ने वापसी के लिए पुरजोर कोशिश की थी, लेकिन डिफेंस में खामियों के कारण जीत हमारे पक्ष में नहीं आई। दिल्ली की रेडिंग में कोई कमी नहीं है क्योंकि नवीन लगातार अच्छा कर रहे हैं। चूंकि सिद्धार्थ काफी लंबे रेडर हैं इसलिए उन्हें कंट्रोल कर पाना मुश्किल था, लेकिन अगले मैचों में डिफेंस को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।”

मैंने खिलाड़ियों का हौंसला नहीं टूटने दिया – जयदीप दहिया

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने कहा, “मैंने सभी खिलाड़ियों को यही समझाया था कि अपने आत्मविश्वास को अड़िग रखना है। हमें भरोसा था कि हमारी जीत होगी, जिसके लिए मैंने उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश की थी। हमने आखिरी रेड पर आशीष को जो सलाह दी थी, उन्होंने उसी सलाह पर अमल करते हुए पॉइंट हासिल किया था।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.