Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: खिलाड़ियों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, तेलुगू टाइटंस के कोच ने लगातार चौथी हार पर जताई निराशा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 14, 2023 at 2:44 PM
Modified at :December 27, 2023 at 5:35 PM
PKL 10: खिलाड़ियों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, तेलुगू टाइटंस के कोच ने लगातार चौथी हार पर जताई निराशा

तमिल के हाथों हारकर तेलुगू टाइटंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

PKL 10 के बैंगलोर लेग के आखिरी दिन का पहला मैच तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच हुआ, जिसमें कड़ी मशक्कत के बावजूद टाइटंस को हार झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच अंतिम मिनट तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में थलाइवाज ने 38-35 के स्कोर से सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

इस मुकाबले में टाइटंस की ओर से कोई रेडर सुपर-10 नहीं लगा पाया, लेकिन डिफेंस ने पहले के मुकाबले अधिक पॉइंट्स स्कोर किए लेकिन गलतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।। वहीं थलाइवाज की ओर से नरेंदर कंडोला ने सुपर-10 लगाया और दूसरी तरफ साहिल गुलिया के डिफेंस ने तेलुगू टाइटंस के रेडर्स की मुश्किलें बढ़ानी जारी रखी थीं।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेलुगू टाइटंस के कोच ने एक बार फिर डिफेंस को हार का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि डिफेंडर्स को भावनाओं पर नियंत्रण रखना आना चाहिए। दूसरी ओर तमिल थलाइवाज के कोच टीम के प्रदर्शन से काफी खुश दिखाई दिए।

डिफेंस को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा – श्रीनिवास रेड्डी

तेलुगू टाइटंस के कोच श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “हमें निश्चित ही सुधार की जरूरत है क्योंकि जब तक पवन कोर्ट पर रहते हैं तब तक सब सही होता है, लेकिन उनके आउट होते ही सब बिखरने लगता है। हमारी हार का एक बड़ा कारण ये रहा कि महत्वपूर्ण परिस्थितियों में डिफेंस को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्य मैचों में भी ये हार का मुख्य कारण रहा है। वहीं हमारी टीम काफी नई है और युवा खिलाड़ियों को दबाव पर काबू पाने के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा।”

बहुत ज्यादा सोचने के कारण दबाव में आया – पवन सहरावत

पवन सहरावत के दबाव में रहने का कारण बताते हुए कहा, “मेरे ऊपर दबाव इसलिए बन रहा है क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोच रहा हूं। मैंने पिछले मैचों में डिफेंस की कोशिश नहीं की थी, लेकिन इस बार मैंने डिफेंस के सपोर्ट में आने की कोशिश की। अगर हमसे अंत में गलती ना हुई होती तो मुकाबला बहुत टक्कर का साबित हो रहा था।”

खिलाड़ियों को सब्र के साथ खेलना जरूरी – अशन कुमार

तमिल थलाइवाज के कोच अशन कुमार ने कहा, “पवन सहरावत से निपटने के लिए हमने जो प्लान बनाया था उसपर टीम ने काफी अच्छे ढंग से अमल किया। मैं टाइम-आउट के दौरान हमेशा खिलाड़ियों को धैर्य बनाए रखने की सलाह देता हूं क्योंकि युवा खिलाड़ी जल्द सब्र खोने लगते हैं लेकिन इस बार बेहतर करते हुए हम जीतने में सफल रहे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.