PKL 10: करीबी हार से गुजरात जायंट्स के खेमे में छाई निराशा, कप्तान फजल अत्राचली और कोच ने दिखे नाखुश

हरियाणा स्टीलर्स ने महज 2 अंको से गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज किया।
PKL 10 में चाहे हरियाणा स्टीलर्स को अपने पहले मुकाबले में बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन ये टीम अब लगातार 4 जीत दर्ज कर चुकी है और आपे हालिया मुकाबले में उन्होंने गुजरात जायंट्स को 31-29 से शिकस्त दी है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, वहीं गुजरात चौथे स्थान पर खिसक गई है।
इस मैच में डिफेंडर्स का ज्यादा बोलबाला रहा क्योंकि एक तरफ मोहित नंदल ने हाई-5 स्कोर किया, वहीं गुजरात की ओर से फजल अत्राचली और सोमबीर ने भी कई बार शानदार टैकल किए, लेकिन अंत में उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी।
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के कोच मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी एडवांस टैकल की रणनीति कारगर रही, वहीं गुजरात के कोच राममेहर सिंह ने बताया कि रेडर्स स्थिति अनुसार अच्छा नहीं कर पाए।
हमारी एडवांस टैकल की रणनीति कारगर रही – मनप्रीत सिंह
हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने कहा, “हमारी गलती ये थी कि हम उन्हें रेडिंग में ज्यादा पॉइंट दे रहे थे। गुजरात के रेडर्स फेक मूवमेंट करते हुए हमारे डिफेंस को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमने एडवांस टैकल की रणनीति अपनाकर उस गलती को सुधारा। हमारा प्लान ये था कि फजल अत्राचली ज्यादा टैकल ना कर पाएं।”
रेडर्स स्थिति अनुसार पॉइंट नहीं ला पाए
राममेहर सिंह ने कहा, “हमसे डिफेंस में कई गलतियां हुई और जहां रेडर्स को पॉइंट स्कोर करने चाहिए थे, वहां उनसे गलती हुई। जहां तक सोनू जागलान को प्लेइंग 7 में खिलाने की बात है, ये सब चीजें हम रणनीति के हिसाब से तैयार करते हैं।”
उन्हें टेक्निकल पॉइंट नहीं मिलना चाहिए था – राममेहर सिंह
गुजरात जायंट्स के कोच राममेहर सिंह ने कहा “हमारे लिए चीजें साफ थीं कि अगर राकेश के दोनों पॉइंट्स आ जाते और अंत में सोनू जागलान भी पॉइंट ले आते तो हमारे लिए स्थिति बेहतर हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए हरियाणा को जीत मिली। वहीं उन्हें टेक्निकल पॉइंट मिलना भी हमारी टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.