Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: मना करने के बावजूद मैं मैच खेला, कप्तान नवीन कुमार ने दबंग दिल्ली की जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 26, 2023 at 5:00 PM
Modified at :December 26, 2023 at 5:00 PM
PKL 10: मना करने के बावजूद मैं मैच खेला, कप्तान नवीन कुमार ने दबंग दिल्ली की जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

नवीन ने इस मैच में सबसे तेज 1000 रेड प्वॉइंट तक पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

25 दिसंबर को PKL 10 में पहली भिड़ंत बंगाल वॉरियर्स और दबंग दिल्ली की हुई। दिल्ली ने पिछले मैच की हार से उबरते हुए बड़ी जीत दर्ज की है, वहीं नवीन कुमार ने प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले रेडर्स में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बंगाल के रेडर्स कुछ खास करने में नाकाम रहे क्योंकि दिल्ली के डिफेंडर्स बहुत जबरदस्त लय में दिखाई दे रहे थे।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवीन कुमार ने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने पर खुशी जताई, वहीं भासकरन कसीनाथन ने दिल्ली के डिफेंस की तारीफ की है।

कोच ने मुझे खेलने से मना किया था – नवीन कुमार

नवीन कुमार ने कहा, “चोट के कारण मैंने प्लास्टर लगवाया। हालांकि कोच मुझे खेलने से मना कर रहे थे, इसके बावजूद मैंने अपने हाथ को बचाकर खेलने का अभ्यास किया। कोच ने कहा कि मेरा मैट पर रहना बहुत जरूरी था, इसलिए मैंने साथी डिफेंडर खिलाड़ियों से कहा कि वो अगर पुनेरी पलटन के खिलाफ हुए प्रदर्शन को इस मैच में दोहरा देंगे तो मैं टीम की जीत सुनिश्चित कर दूंगा।”

1000 रेड पॉइंट्स पूरे होने पर नवीन कुमार ने जताई खुशी

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने कहा, “मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मैंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, मुझे PKL के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी थी। ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। मैं अपनी इस उपलब्धि के लिए कोच और अपने फैंस का भी धन्यवाद करना चाहूंगा।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

मनिंदर अकेले दम पर रेडिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं – भासकरन कसीनाथन

बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने कहा, “हमारी टीम से डिफेंस में ज्यादा गलतियां हुई क्योंकि हम एडवांस टैकल कर रहे थे, जिसके कारण उनके लिए पॉइंट्स ले पाना आसान हो रहा था। वहीं दिल्ली के डिफेंडर्स का कॉम्बिनेशन बिना कोई संदेह शानदार रहा, जिसके कारण हमारे रेडर्स पर दबाव बढ़ता जा रहा था। मनिंदर अकेले दम पर रेडिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, फिर भी बैकअप के लिए सपोर्ट होना चाहिए। नितिन पहले हाफ में लय हासिल नहीं कर पाए।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.