Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: मनिंदर को ना रोक पाना हमारी हार का कारण था, विकास कंडोला ने किया बड़ा खुलासा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 5, 2023 at 5:27 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:30 PM
PKL 10: मनिंदर को ना रोक पाना हमारी हार का कारण था, विकास कंडोला ने किया बड़ा खुलासा

रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके बंगाल वॉरियर्स ने अपना खाता खोला।

बंगाल वॉरियर्स और बेंगलुरु बुल्स के मैच से जैसी उम्मीद थी, उसमें उतना ही रोमांच देखने को मिला। PKL 10 के छठे मुकाबले में अंत तक यह बता पाना मुश्किल था कि आखिर जीत किसके पाले में जाने वाली है। यहां तक कि मैच अंतिम रेड तक रोमांचक बना हुआ था क्योंकि भरत एक सफल रेड कर देते तो मुकाबला टाई हो जाता, लेकिन अंत में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 32-30 के स्कोर से हराने में सफलता पाई।

एक तरफ मनिंदर सिंह ने सुपर-10 स्कोर करते हुए बंगाल की टीम का मनोबल बढ़ाया, वहीं टीम के दोनों कॉर्नर डिफेंडर्स भी शानदार लय में दिखाई दिए। ये बंगाल का अच्छा डिफेंस ही था, जिसके कारण भरत केवल 6 पॉइंट हासिल कर पाए और उनकी अधिकांश रेड असफल हो रही थीं। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेंगलुरु बुल्स के मेन रेडर विकास कंडोला ने रेडिंग में खराब प्रदर्शन को अपनी टीम की हार का जिम्मेदार बताया है और साथ ही ये भी बताया कि मनिंदर को ना रोक पाना भी उनकी हार की बड़ी वजह रही।

रेडिंग में हमसे बहुत गलतियां हुई – विकास कंडोला

विकास कंडोला ने कहा, “हमारा डिफेंस अच्छा था, लेकिन रेडिंग में मैंने, नीरज और भरत ने कई गलतियां की हैं। हमें रेडिंग में हुई गलतियों के कारण हार मिली है, लेकिन अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है और आगे अपनी रेडिंग पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे।”

मनिंदर को रोक पाने में नहीं हुए सफल

विकास कंडोला ने कहा, “मनिंदर प्रत्येक मैच में अच्छा करते हैं और इस बार भी अच्छा किया। कोच ने हमें यही सलाह दी थी कि मनिंदर को ज्यादा समय तक कोर्ट से बाहर रख पाए तो हमारी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, लेकिन हम ऐसा करने में सफल नहीं हुए। मनिंदर लगातार बोनस ले रहे थे, लेकिन हमारी पूरी टीम केवल 2 या 3 ही बोनस हासिल कर पाई।”

वजन कम करने से मनिंदर बेहतर खिलाड़ी बने हैं – भासकरण कसीनाथन

मनिंदर सिंह, “मनिंदर सिंह ने ट्रेनिंग कैम्प में आने के बाद अपने वजन को कम किया है। पिछले सीजन में उनका वजन करीब 92 किलो हुआ करता था। मनिंदर ने भी बताया कि उन्हें अनुशासित रहना है और उनके माता-पिता भी डाइट को लेकर चिंतित थे। उन्होंने अपने माता-पिता की बात को माना, उसी का नतीजा है कि अब उनकी मूवमेंट और स्पीड भी बेहतर हो गई है।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.