Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: टीम अच्छा तालमेल नहीं बना पा रही है, कप्तान पवन सहरावत ने दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 7, 2023 at 5:00 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:34 PM
PKL 10: टीम अच्छा तालमेल नहीं बना पा रही है, कप्तान पवन सहरावत ने दिया बड़ा बयान

पटना पाइरेट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तेलुगू टाइटंस को 4 बार ऑलआउट किया।

PKL 10 में 6 दिसंबर के दिन पटना पाइरेट्स अपना पहला मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। तेलुगू टाइटंस की ओर से पवन सहरावत के अलावा कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया, जिन्होंने 11 पॉइंट्स प्राप्त किए थे। दूसरी ओर पटना पाइरेट्स की ओर से सचिन तंवर ने 14 रेड पॉइंट्स अर्जित करते हुए टाइटंस के डिफेंस की कमर तोड़ कर रख दी थी।

पटना पाइरेट्स ने ना केवल रेडिंग बल्कि डिफेंस डिपार्टमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। ये भी बेहद शर्मनाक बात रही कि टाइटंस इस मैच में कुल 4 बार ऑल-आउट हुए और अंत में 28-50 के बड़े अंतर से मैच हार बैठे। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना पाइरेट्स के कोच नरेंदर रेडू ने बड़े अंतर की जीत पर खुशी जताई है, लेकिन दूसरी ओर तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने एक बार फिर अपनी हार का ठीकरा खराब डिफेंस पर फोड़ा है।

युवा खिलाड़ी दबाव महसूस कर रहे हैं – श्रीनिवास रेड्डी

श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “हमारी टीम में 2-3 सीनियर खिलाड़ियों को छोड़ कर सभी युवा प्लेयर्स मौजूद हैं। वो कभी PKL में खेले नहीं हैं, इसलिए ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें स्थिति के हिसाब से तालमेल बैठाने में दिक्कत हो रही है और उन्हें दिल और दिमागी तौर पर भी दबाव महसूस हो रहा है। हालांकि इन चीज़ों में समय लगता है, लेकिन हमें जल्द से जल्द सही लय प्राप्त करनी होगी क्योंकि लगातार 2 हार झेल चुके हैं। बेंगलुरु लेग के लिए चर्चा की जाएगी और मुझे उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी जरूर बेहतर करेंगे।”

टीम अच्छा तालमेल नहीं बना पा रही है – पवन सहरावत

पवन सहरावत ने कहा, “टीम अच्छा तालमेल नहीं बन पा रही है। कई बार डिफेंडर्स जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं तो कुछ मौकों पर बहुत ज्यादा डिफेंसिव होकर खेल रहे हैं। इस कारण मुझपर भी दबाव बढ़ जाता है कि मैं पॉइंट्स लेकर नहीं आया तो टीम ज्यादा खराब स्थिति में चली जाएगी, इस कारण मैं भी काफी बार टैकल हुआ हूं।

हाफ-टाइम में कोच ने मुझे सेफ तरीके से रेड करने की सलाह दी थी, लेकिन मैंने अंदाजा लगा लिया था कि मुझे चेन में फंसाया जाएगा, लेकिन मेरा जम्प का प्रयास भी असफल रह गया। हम अगर हाफ-टाइम से पहले उनपर दबाव बना लेते तो स्थिति कुछ और हो सकती था, लेकिन परिणाम इससे उलट ही निकल कर आया।”

पवन सहरावत को रोकने का प्लान सफल रहा – नरेंदर रेडू

पटना पाइरेट्स के कोच नरेंदर रेडू ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “हमारी टीम के रेडर्स और डिफेंडर्स ने प्लान के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी पहली प्राथमिकता पवन सहरावत को रोकने की थी, जिसमें हम कई बार सफल भी हुए। वहीं हमारे रेडर्स, सचिन तंवर और मंजीत ने भी अच्छा खेला, वहीं कप्तान नीरज ने भी मैच पर पकड़ बनाए रखने में योगदान दिया। 22 पॉइंट्स के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर हमारी पूरी टीम बहुत खुश है।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.